Crimes against women: साल 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में हुई बढ़ोतरी, 2014 का टूटा रिकॉर्ड, यूपी नंबर एक

Crimes against women: साल 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में हुई बढ़ोतरी, 2014 का टूटा रिकॉर्ड, यूपी नंबर एक
X
एनसीडब्ल्यू की तरफ से नए साल 2022 ( Year 2021) के पहले ही दिन बीते 2021 में महिलाओं के खिलाफ (Crimes against women) हुए अपराधों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है।

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की तरफ से नए साल 2022 ( Year 2021) के पहले ही दिन बीते 2021 में महिलाओं के खिलाफ (Crimes against women) हुए अपराधों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि 2021 में 31 हजार शिकायतें महिलाओं के खिलाफ सामने आई। जिसमें सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश (Crime in UP) राज्य से हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ अपराध की करीब 31,000 शिकायतें मिली थीं। जो साल 2014 के बाद सबसे ज्यादा है। इनमें से आधे से ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश राज्य से हैं। साल 2020 की तुलना में 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध की शिकायतों में 30 फीसदी की बढोतरी हुई। उस दौरान 23,722 शिकायतें मिलीं।

राष्ट्रीय महिला आयोग के आधिकारिक आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक, 30,864 शिकायतों में से अधिकतम 11,013 महिलाओं के साथ भावनात्मक शोषण हुआ यानी की प्यार में धोखा देकर शोषण किया गया। इसके बाद घरेलू हिंसा से संबंधित 6,633 और दहेज उत्पीड़न से संबंधित 4,589 शिकायतें थीं।

सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की सबसे अधिक 15,828 शिकायतें मिली। उसके बाद दिल्ली में 3,336, महाराष्ट्र में 1,504, हरियाणा में 1,460 और बिहार में 1,456 शिकायतें मिली थी। सबसे ज्यादा मामले सम्मान के साथ जीने के अधिकार और घरेलू हिंसा से जुड़ी थे। साल 2014 में कुल 33 हजार 906 मामले सामने आए थे।

Tags

Next Story