अल्मोड़ा में लव जिहाद के आरोप में 4 मुस्लिम युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

अल्मोड़ा में लव जिहाद के आरोप में 4 मुस्लिम युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
X
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, स्थानीय लोग रेस्तरां में पहुंचे और चारों लड़कों पर लव जिहाद का आरोप लगाया।अधिकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों और कुछ हिंदू समूहों ने हिन्दू लड़की के पिता को जानकारी दी।

उत्तराखंड में अल्मोड़ा के बागवालीपोखर से 4 मुस्लिम लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के द्वारा इन लड़कों को लव जिहाद के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बागवालीपोखर के स्थानीय लोगों ने एक रेस्तरां में मुस्लिम लड़कों के साथ एक हिन्दू लड़की को देखा था। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी के द्वारा दी गई है। अधिकारी ने कहा कि 19 से 27 वर्ष की आयु के चार लड़के उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और हरिद्वार के निवासी हैं। चार लड़कों में से एक लड़के ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए लड़की से दोस्ती की थी। अधिकारी ने बताया कि वह एक लड़का अपने तीन दोस्तों के साथ शुक्रवार शाम को लड़की से मिलने बगवलीपोखर इलाके में आया था। उसने लड़की को एक स्थानीय रेस्तरां में बुलाया, जहां उसके मालिक ने उन्हें देखकर स्थानीय लोगों को सूचित किया।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, स्थानीय लोग रेस्तरां में पहुंचे और चारों लड़कों पर लव जिहाद का आरोप लगाया।अधिकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों और कुछ हिंदू समूहों ने हिन्दू लड़की के पिता को जानकारी दी। जिन्होंने उन्हें बताया कि चारों ने कथित तौर पर उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। चारों को एक स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय पुलिस अधिकारी अजय लाल शाह ने कहा कि सभी चारों लड़कों के खिलाफ अपहरण-छेड़छाड़ और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आज सभी को स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले बीते बुधवार को उत्तराखंड में कुछ मुस्लिम मजदूरों पर बद्रीनाथ मंदिर परिसर में नमाज अदा करने का आरोप लगाने वाले पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि मुस्लिमों ने बद्रीनाथ मंदिर परिसर में नमाज अदा की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Tags

Next Story