बड़ी खबर: बत्रा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से 4 मरीजों की मौत, अस्पताल प्रशासन ने किया बड़ा दावा

बड़ी खबर: बत्रा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से 4 मरीजों की मौत, अस्पताल प्रशासन ने किया बड़ा दावा
X
जम्मू-कश्मीर के बत्रा हॉस्पिटल में शनिवार को ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने पर 4 मरीजों की मौत हो गई। मरीजों की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने कहा कि ऑक्सीजन की सप्लाई को दोबारा से बहाल कर दिया गया है।

देश में कोरोना संकट के बीच ऑक्सीजन की कमी की वजह से हर दिन लोगों की मौत हो रही है। इस बीच जम्मू कश्मीर के एक बड़े अस्पताल में आक्सीजन की कमी की वजह से 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने एक बड़ा दावा किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के बत्रा हॉस्पिटल में शनिवार को ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने पर 4 मरीजों की मौत हो गई। मरीजों की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने कहा कि ऑक्सीजन की सप्लाई को दोबारा से बहाल कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों के साथ साथ कुछ सामान्य मरीजों का भी इलाज चल रहा था। यह पूरा मामला बत्रा अस्पताल में आज शनिवार तड़के सुबह ऑक्सीजन सप्लाई की कमी के चलते घटना हुई है।

जानकारी के लिए बता दें कि वहीं दूसरी तरफ बत्रा अस्पताल में भर्ती मृतकों के परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई एकदम से रोक दी गई। जिसकी वजह से चारों मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से मरीजों की मौत से परिजन गुस्से में है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी के मुताबिक, अस्पताल प्रशासन पर असल वजह छुपाने का आरोप परिजनों ने लगाया है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि काफी समय तक अस्पताल प्रशासन ने मृतकों की मौत की वजह को भी छुपाया। इसमें से कुछ मरीजों की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। वहीं इस आरोप के लगने के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।

जम्मू कश्मीर के बत्रा अस्पताल में न केवल कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है बल्कि सामान्य मरीजों को भी भर्ती किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में हर दिन कम से कम तीन हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

Tags

Next Story