संगरूर के स्कूल में हॉस्टल में खाना खाने से 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, शिक्षा मंत्री ने कैंटिन का कॉन्ट्रेक्ट किया कैंसल

Punjab News: पंजाब के संगरूर से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल संगरूर के घावदा में बने मेरिटोरियस स्कूल के हॉस्टल में देर रात खाना खाने के बाद लगभग 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया। फौरन सभी बच्चों को संगरूर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से बच्चों को सही खाना नहीं दिया जा रहा था, उन लोगों ने इसकी शिकायत भी की थी। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिसके जिसकी वजह से बचे बीमार हुए हैं। इस बीच बच्चों की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही शिक्षा मंत्री और डीएम ने मौके पर पहुंच कर बच्चों का हालचाल जाना।
संगरूर के सिविल अस्पताल में इलाज जारी
जानकारी के मुताबिक हॉस्टल का खाना खाने से करीब 40 बच्चे बीमार पड़ गए हैं। बच्चों को संगरूर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत है। उनका इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही उनके ब्लड की भी जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा की बच्चों को किस वजह से उल्टी और पेट दर्द हो रहा है। बच्चों की तबियत खराब होने की जानकारी मिलते ही उनके माता-पिता स्कूल के सामने जमा हो गए हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यालय के गेट बंद कर दिये गये हैं।
हॉस्टल कैंटीन का कॉन्ट्रेक्ट कैंसल
उधर, बच्चों की तबियत का हाल जानने के लिए संगरूर की एसडीएम और शिक्षामंत्री हरजोत बैंस अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हालचाल जाना। इस पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। शिक्षामंत्री ने 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है और साथ ही कहा है कि किसी कसूरवार को बक्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा हॉस्टल की कैंटीन का कॉन्ट्रेक्ट कैंसल कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि जो बच्चे मेरिट में आते हैं उन बच्चों को मेरीटोरियस स्कूल में पढ़ाई करवाई जाती है और वही हॉस्टल की व्यवस्था होती है।
ये भी पढ़ें:- सीएम मान के फैसले से नहीं बढ़ी गन्ने की मिठास, MSP में सिर्फ 11 रुपये की बढ़ोतरी, किसान नाराज
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS