तमिलनाडु में दो गुटों में हिंसक झड़प, उपद्रवियों ने 25 नावों और कई घरों में लगाई आग, पुलिस ने 43 लोगों को हिरासत में लिया

तमिलनाडु के कुड्डालोर में बीते शनिवार को एक व्यक्ति की कथित हत्या कर दी गयी। जिसके बाद दो गुटों में हिंसा भड़क गई। इस हिंसा के दौरान 25 नावों, मछली पकड़ने वाली 50 जालें, 25 दोपहिया वाहनों और चार कारों को आग के हवाले कर दिया गया। इस मामले के संबंध में पुलिस ने 43 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। यह घटना कुड्डालोर जिले के थालंगुडा गांव में हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में दो विरोधी राजनीतिक ग्रुप के बीच हिंसक झड़प के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। उपद्रवियों ने इस दौरान कई 25 नावों और 25 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने कई घरों में तोड़फोड़ भी की है। इस हमले के बाद से इलाके के लोगों में डर का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले में काफी लंबे वक्त से दो समूहों के बीच राजनीतिक दुश्मनी चल रही थी। यह तनातनी एक पूर्व स्थानीय निकाय प्रमुख के भाई की कथित तौर पर हत्या के बाद बढ़ गई। चश्मदीदों के अनुसार, उपद्रवी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर और आग लगाकर फरार हो गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS