यूक्रेन में फंसे भारतीय वायु सेना के दो विमानों से 440 भारतीय स्वदेश लौटे, पढ़ें 5 लेटेस्ट अपडेट

यूक्रेन (Ukraine) पर रूस (Russia) का आक्रमण आज आठवें दिन में प्रवेश कर गया है। प्रमुख शहर अभी भी यूक्रेन के नियंत्रण में हैं। रूस ने अपना आक्रामक कदम बढ़ाया है और अब नागरिक क्षेत्रों पर भी बमबारी कर रहा है। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे 440 भारतीयों को 2 वायुसेना के विमानों से भारत लाया गया है। पढ़ें पांच लेटेस्ट अपडेट....
पढ़ें पांच लेटेस्ट अपडेट
1- भारतीय वायु सेना के दो विमान आज सुबह तड़के युद्ध प्रभावित यूक्रेन से छात्रों सहित 440 भारतीयों को स्वदेश लाए हैं। पहला सी-17 विमान रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से और दूसरा हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से भारतीयों को लेकर आया है।
2- रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिण में काला सागर शहर खेरसॉन पर कब्जा करने का दावा किया है। लेकिन शहर के मेयर का कहना है कि यह यूक्रेन के नियंत्रण में है।
3- यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खारकीव में लगातार भारी गोलाबारी हो रही है। रूसी सेना ने कथित तौर पर आज़ोव सागर पर एक रणनीतिक बंदरगाह मारियुपोल को घेर लिया है।
4- रूस का कहना है कि यूक्रेन में उसके 498 सैनिक मारे गए हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस बात की पुष्टि की है। आक्रमण शुरू करने के बाद से यह पहली घोषित मौत की गिनती है।
5- रूस ने गुरुवार को यूक्रेन के साथ युद्धविराम वार्ता की संभावना पर विचार किया है। जिसमें कहा गया है कि एक प्रतिनिधिमंडल बेलारूस-पोलैंड सीमा पर एक अज्ञात स्थान पर वार्ता कि जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS