कर्नाटक के डॉक्टर के लिए बुरी खबर, Omicron से ठीक होने के बाद पाए गए कोविड पॉजिटिव

कोरोना वायरस (Corona Virus) का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) से ठीक होने वाला एक डॉक्टर कोरोना टेस्ट (Corona test) में पॉजिटिव पाए गए हैं। ये बड़ा ही अनोखा मामला है, पहले डॉक्टर ओमिक्रॉन (Doctor Omicron Postive) से संक्रमित हुआ और फिर इलाज के बाद ठीक भी हो गया। लेकिन जब कोरोना का टेस्ट हुआ तो वह ओमिक्रॉन से तो ठीक हो गया लेकिन कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया।
मीडिया रिपोर्ट बताती है कि कर्नाटक के बेंगलुरू शहर के रहने वाला एक डॉक्टर जो कोविड19 के ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया था और उसकी रिपोर्ट नेगेटिव भी आई लेकिन जैसे ही दोबारा उसका टेस्ट हुआ तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
ये वहीं डॉक्टर हैं, जो देश में कर्नाटक के दो पहले मामलों में से एक संक्रमित थे। संक्रमित होने के बाद क्वाराइंटिन किया गया। ये डॉक्टर दुबई की यात्रा कर भारत लौटे थे। ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका के एक अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत के दौरान बताया कि यह सच है कि डॉक्टर जो ओमिकॉन से संक्रमित थे, एक बार फिर से कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। नाम न बताने पर अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि डॉक्टर अलगाव में है, लेकिन वह स्पर्शोन्मुख है।
होटल प्रबंधन और कर्मचारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो क्वारंटाइन नियम का उल्लंघन कर आ गए थे। इतना ही नहीं, जिस फाइव स्टार होटल में वह ठहरे थे। उसके प्रबंधन और कर्मचारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है और स्वास्थ्य अधिकारियों को बताए बिना उन्हें होटल से बाहर जाने दिया गया। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS