राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से पहले जीते पंजाब से AAP के पांचों उम्मीदवार, जानें कैसे बिना लड़े बने बाजीगर

हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में आप ने पंजाब में शानदार सफलता हासिल की है। उस शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) एक बार फिर अपना दबदबा कामयाब किया है। आप पार्टी के सभी 5 उम्मीदवार निर्विरोध हैं। ऐसे में अब उनकी एंट्री पक्की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में राज्यसभा सीट के लिए गुरुवार दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने का वक्त बचा था। यहां से किसी भी राजनीतिक दल ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। ऐसे में आप के ये सभी पांचों उम्मीदवार निर्विरोध हो गए और अब फाइनल ऐलान 31 मार्च को चुनाव के दिन हो जाएगा। वैसे तकनीकी और बिना वोट डाले निर्विरोध जीत गए हैं।
A total of 5 nominations were filed - all of them were from Aam Aadmi Party (AAP). Today was the last date for withdrawal of nominations, no withdrawals were made. So, all the five have been declared winners unopposed (to Rajya Sabha): Surinder Pal, Secretary, Punjab Vidhan Sabha pic.twitter.com/QomNeKSllv
— ANI (@ANI) March 24, 2022
पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी ने 5 नामों का राज्यसभा चुनाव के लिए ऐलान किया था। जिसमें हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, संदीप पाठक, संजीव अरोड़ा और अशोक मित्तल को उम्मीदवार बनाया था। हाल ही में हुए चुनाव के दौरान पंजाब से आप ने 117 में से 92 सीटें जीती थीं।
जानकारी के लिए बता दें कि 6 राज्यों में राज्यसभा की खाली होने वाली 13 सीटों के लिए 31 मार्च को वोटिंग होगी। इसमें पंजाब, असम, यूपी, हिमाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड और त्रिपुरा राज्य शामिल हैं। 8 सदस्यों का 2 अप्रैल को कार्यकाल खत्म हो रहा है। राज्यसभा ऐसा सदन है जहां पर हर दूसरे साल चुनाव होते हैं। राज्यसभा के सदस्य का कार्यकाल 6 साल का होता है। राज्यसभा कभी भंग नहीं होती है। हर दो साल में एक तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं। दिल्ली से आप के तीन सांसद पहले से ही राज्यसभा में हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS