पंजाब Congress से 5 बड़े नेता BJP में हुए शामिल, AAP सांसद राघव चड्ढा ने कसा तंज

पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) ने नेताओं की नाराजगी अब धीरे धीरे सामने आ रही है। पहले वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ और अब कांग्रेस के 5 अन्य नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। पंजाब कांग्रेस के नेताओं का बीजेपी में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया।
#WATCH | Chandigarh: Congress leaders Raj Kumar Verka, Sunder Sham Arora, Gurpreet Singh Kangar and Balbir Sidhu seen with BJP leaders Sunil Jakhar and Manjinder Singh Sirsa. They are reportedly joining BJP today. pic.twitter.com/Gtduowg7Y2
— ANI (@ANI) June 4, 2022
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब बीजेपी की इकाई में शनिवार को कांग्रेस के 5 और अन्य नेताओं के नाम जुड़ गए। डॉ.राजकुमार वेरका और बलबीर सिंह सिद्धू समेत 5 कांग्रेस नेता पार्टी में शामिल हुए। इन पांच नेताओं में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, राजकुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा और पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों का नाम शामिल है।
बीजेपी में शामिल होने पर आप सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट करते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस का सारा कूड़ा भाजपा में शामिल हो रहा है। भाजपा कांग्रेस का कूड़ादान बन गई है। खबर है कि सुनील जाखड़ के साथ अमित शाह की मुलाकात है।
सुनील जाखड़ ने कहा कि दिल्ली में बैठे कांग्रेस नेताओं ने पंजाब में पार्टी को बर्बाद कर दिया और वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को दोषी ठहराया। कांग्रेस के साथ अपने परिवार के पांच दशक के रिश्तों को याद करते हुए जाखड़ ने कहा कि उन्होंने उस दिन छोड़ने का फैसला किया। जब कारण बताओ नोटिस जारी करके उनकी आवाज को चुप कराने की कोशिश की गई थी। बीती 19 मई को सुनील जाखड़ बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए थे। आज चंडीगढ़ में अमित शाह खेलो इंडिया गेम्स का उद्घाटन करने वाले हैं। इस दौरान वह पंजाब के भाजपा नेताओं की एक बैठक में शामिल होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS