भारत की प्रथम महिला IPS किरण बेदी के जीवन से जुड़ी 5 रोचक बात

भारत की पहली महिला आईपीएस और वर्तमान में पुडुचेरी के उपराज्यपाल किरण बेदी का आज 71 वां जन्मदिन है। आज के दिन पंजाब के अमृतसर में 9 जून 1949 को उनका जन्म हुआ। एक सुपर कॉप से लेकर अन्ना आंदोलन और बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने से लेकर दिल्ली के सीएम उम्मीदवार घोषित होने तक, जानें उनके जीवन से जुड़ी पांच रोचक बातें...
1. भारत की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने सभी को सिविल सर्विसेज परीक्षा में बेहतर रैंक और सीनियर ऑफिसर के रूप में आईपीएस ज्वाइन करके हैरत में डाल दिया था। आज भी उनके बारे में जनरल नॉलेज की किताबों में बताया जाता है। देश की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी है।
2. कहा जाता है कि किरण बेदी ने अपने शुरुआती करियर में एक लेक्चरर की नौकरी की थी। उन्होंने पंजाब के अमृतसर के खालसा कॉलेज में राजनीतिक शास्त्र के लेक्चर हुआ करती थी।
3. किरण बेदी ऑल इंडिया के साथ-साथ ऑल एशिया टेनिस चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। बचपन से ही उनको टेनिस खेलना बहुत पसंद था। उन्होंने अपनी बहन के साथ भी कई चैंपियनशिप में भाग लिया।
4. किरण बेदी का दूसरा नाम क्रेन बेदी भी कहा जाता है। उनका एक किस्सा आज भी इंदिरा गांधी के साथ जुड़ा हुआ है। जब वह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस प्रमुख थी। तो उन्होंने क्रेन से प्रधानमंत्री की गाड़ी को भी जप्त कर लिया था।
5. किरण बेदी के नाम कई पुरस्कार हैं। तो वही उन्होंने समाजसेवी अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के साथ इंडिया अगेंस्ट करप्शन से जुड़कर काम कर चुके हैं। उन्होंने जनलोकपाल आंदोलन में हिस्सा लेकर भूख हड़ताल भी की थी। तब उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। हमेशा से किरन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। तो वहीं तिहाड़ जेल में बंद कैदियों के लिए भी सराहनीय काम किए जो आज भी याद किए जाते हैं।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS