5 States Assembly Election 2022 Dates: उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड और पंजाब समेत 5 राज्यों में इस तारीख पर होंगे चुनाव, कब आएगा रिजल्ट यहां पढ़ें...

5 States Assembly Election 2022 Dates: कोरोना (Corona) महामारी के बीच शनिवार 8 जनवरी 2022 को चुनाव आयोग (EC) ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर (Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand, Goa and Manipur) में विधानसभा के चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आचार संहिता की घोषणा कर दी है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार सहिंता लागू हो गई है।
चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना काल में चुनाव कराना एक बड़ी चुनौती है। कोविड को देखते हुए नए प्रोटोकाल में अगले विधानसभा चुनाव में होंगे। इस बार 5 राज्यों की 690 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान करते हुए कहा कि इस बार 7 चरणों में चुनाव होंगे।
चुनाव आयोग ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान किया, 7 चरणों में चुनाव होगा...
1. उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान
2. 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान
3. 20 फरवरी को तीसरा चरण
4. 23 फरवरी चौथा चरण
5. 27 फरवरी पाचवां चरण
6. 3 मार्च छठवा चरण
7. 7 मार्च सातवा चर
8. 10 मार्च को रिजल्ट होगा जारी
उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होगा और एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही पंजाब और गोवा में भी इसी तारीख पर चुनाव होंगे। मणिपुर में दो फेज में चुनाव होंगे। पांचवें और छठें फेज में मतदान होगा। सिर्फ अकेले उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च, 7 मार्च को मतदान होगा। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 10 मार्च 2022 को घोषित हो जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS