Coronavirus: पुणे में 55 वर्षीय कोरोना मरीज ने की आत्महत्या, मुंबई में एक पुलिसकर्मी ने भी तोड़ा दम

महाराष्ट्र के पुणे में कोविड-19 से संक्रमित 55 वर्षीय एक मरीज ने एक शिक्षण संस्थान के छात्रावास में फांसी लगाकर कथित रूप से सुसाइड कर लिया। पुणे पुलिस का कहना है कि इस शिक्षण संस्थान को कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
मुंबई पुलिस के एक और जवान की कोरोनावायरस से मौत
देश का महाराष्ट्र राज्य कोरोनावायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां पर प्रतिदिन कोरोनावायरस के नए के सामने आ रहे हैं और कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोनावायरस के कारण मुंबई पुलिस के एक जवान की मौत हो गई है। इसी के साथ कोरोनावायरस से जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 43 हो गई है।
कोरोनावायरस से जान गंवाने वाले सहायक उप-निरीक्षक भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के सामान्य विभाग में तैनात थे। अधिकारी ने बताया कि एएसआई का करीब एक महीने से इलाज चल रहा था, जिनकी रविवार को मौत हो गई।
बता दें कि भारत में आज 22 हाजर 500 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 7,20,346 हो गयी है। जिसमें
2,59,926 मामले एक्टिव हैं। जबकि बीते 24 घंटे में 15,256 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ भारत में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,40,150 हो गयी है। जबकि, एक दिन में भारत में 473 मौतें हुईं हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से मारने वालों का आंकड़ा 20 हजार 174 हो गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS