केंद्र सरकार ने लगाया सात खतरनाक रसायनों पर प्रतिबंध, प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कान्फ्रेंस में कही ये बातें

केंद्र सरकार ने लगाया सात खतरनाक रसायनों पर प्रतिबंध, प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कान्फ्रेंस में कही ये बातें
X
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कैबिनेट निर्णयों को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने ये भी बताया कि भारत में सात खतरनाक रसायनों पर रोक लगा दी गई है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कैबिनेट निर्णयों को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वैक्सीन के साथ-साथ कई अन्य मु्द्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने ये भी बताया कि भारत में सात खतरनाक रसायनों पर रोक लगा दी गई है।

कोरोना वैक्सीन के अभाव में कोरोना के खिलाफ हथियार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन लाने के लिए विभिन्न तरीकों पर काम किए जा रहे हैं। वहीं साइबर सुरक्षा व अन्य मामलों में जापान के साथ सहयोग बढ़ाने की भी पहल की गई है। इसके अंतर्गत जापान के साथ एक ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना वैक्सीन देश में नहीं आता, तब तक कोरोना के खिलाफ बस कुछ ही हथियार हमारे पास मौजूद हैं। इन हथियारों में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग औक हाथ धोना जैसी गतिविधियां शामिल है।

स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारत दुनियाभर के देशों को एक सकारात्मक संदेश देने की कोशिश करता रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरनाक सात रसायनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बता दें कि इस प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान पीयूष गोयल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।

Tags

Next Story