महाराष्ट्र में Omicron के और 7 नए केस, देश में कुल संख्या पहुंची इतनी

महाराष्ट्र में Omicron के और 7 नए केस, देश में कुल संख्या पहुंची इतनी
X
महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के रविवार को 7 और नए मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

दुनियाभर में कोरोना के नया वेरिएंट अब भारत में भी तेजी से फैलता जा रहा है। भारत में भी ओमिक्रॉन की दस्तक के सिर्फ दो दिन बाद ही एक के बाद एक कई सामने सामने आ चुके हैं। बसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य है, जहां सिर्फ दो दिन में ओमिक्रॉन वेरिएंट ( Omicron variant) के मामले तेजी से बढ़ हैं। कर्नाटक, गुजरात और दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में भी एंट्री हो चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के रविवार को 7 और नए मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। राज्य में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या कुल 8 हो चुकी है। जबकि पूरे देश में मरीजों की संख्या 12 हो गई है। रविवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि पुणे में 4 व्यक्ति जो विदेश से लौटे हैं, वह ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं।

पुणे जिले में पाए गए 7 और ओमिक्रॉन के मरीज में एक महिला ने नाइजीरिया से पिंपरी चिंचवाड़ की यात्रा की थी। महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के लिए 7 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। नाइजीरिया के लागोस की एक 44 साल की महिला, जो 24 नवंबर को पिंपरी-चिंचवाड़ में अपने भाई से मिलने आई थी। उनके साथ दो बेटियों भी हैं, जो संक्रमित मिली हैं। वहीं उनका 45 साल का भाई और उसका परिवार भी इस वेरिएंट की चपेट में आ गया है। कुल 7 लोग हैं।

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि नाइजीरिया की महिला में बहुत हल्के लक्षण हैं और अन्य पांच में कोई लक्षण नहीं है। जबकि संक्रमितों में से तीन की उम्र 18 साल से कम है, जबकि अन्य 3 को कोविड टीका लग चुका है। फिलहाल, एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि बीते दो दिनों के अंदर दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में ओमिक्रॉन वेरिंट की जानकारी मिली है।

Tags

Next Story