Indian Army Day 2023: PM मोदी बोले- हर भारतीय को सेना पर गर्व, इन दिग्गजों ने ट्वीट कर दिया ये संदेश

आज 15 जनवरी को देश 75वां सेना दिवस (75th Army Day 2023,) मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने सेना दिवस ( Indian Army Day) पर भारतीय सेना की जमकर तारीफ की है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना की तारीफ की और शुभकामनाएं दीं।
On Army Day, I convey my best wishes to all army personnel, veterans and their families. Every Indian is proud of our Army and will always be grateful to our soldiers. They have always kept our nation safe and are widely admired for their service during times of crisis. pic.twitter.com/EJvbkb9bmD
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2023
उन्होंने कहा कि देश के हर व्यक्ति को सेना पर गर्व है। पीएम मोदी ने कहा कि सैनिकों ने हमारे देश को हमेशा सुरक्षित रखा है और संकट के समय जवानों की सेवा के लिए हमेशा उनकी प्रशंसा की जाती है। प्रधानमंत्री (PM Modi) ने ट्वीट कर कहा कि सेना दिवस पर मैं सभी सैन्यकर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं।
On Army Day, let us recall countless stories of Indian Army soldiers’ sacrifices! They have always pushed the frontiers of valour and courage, and also acted as saviours in times of calamities. I salute all brave soldiers of Indian Army and their families on this occasion.
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 15, 2023
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना की प्रशंसा की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा सेना दिवस पर भारतीय सेना के जवानों के बलिदान की अनगिनत गाथाओं को याद करते हैं। उन्होंने हमेशा शौर्य और साहस की सीमाओं को आगे बढ़ाया है और विपत्तियों के समय रक्षक के रूप में भी काम किया है। मैं इस अवसर पर भारतीय सेना के सभी वीर जवानों और उनके परिवारों को नमन करती हूं।
Indian Army is synonymous with valour and courage. On #ArmyDay, I extend my greetings to soldiers, veterans and their families. India is proud of our Army for their resolve to keep the nation safe. We salute our Bravehearts and bow down to their supreme sacrifices. pic.twitter.com/7AJnijmmz2
— Amit Shah (@AmitShah) January 15, 2023
वहीं ग्रहमंत्री अमित शाह ने सेना की प्रशंसा की। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा भारतीय सेना वीरता और साहस का पर्याय है। सेना दिवस पर मैं सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई देता हूं। देश को सुरक्षित रखने के संकल्प के लिए भारत को हमारी सेना पर गर्व है। हम अपने वीरों को नमन करते हैं और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना दिवस पर किया संबोधित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सेना के जवानों और उनके परिवारों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "सेना दिवस पर भारतीय सेना के सभी जवानों और उनके परिवारों को बधाई। राष्ट्र उनके अदम्य साहस, वीरता, बलिदान और सेवा को सलाम करता है। हमें भारत को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय सेना के प्रयासों पर गर्व है।"
वही राजनाथ सिंह ने रविवार को चाणक्यपुरी स्थित अशोका होटल में पाञ्चजन्य पत्रिका के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने अभिव्यक्ति की आजादी के मुद्दे सहित कई मामलों पर अपनी बात रखी। राजनाथ सिंह ने कहा, 'आज अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर बहस चल रही है, मौजूदा सरकार पर इसके उल्लंघन का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन ये आरोप लगाने वाले भूल जाते हैं कि न तो मोदी और न ही अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने और न ही किसी प्रकाशन पर रोक लगाई थी, नहीं प्रतिबंधित है। लेकिन कांग्रेस पार्टी का इतिहास इस तरह की हरकतों से भरा पड़ा है।'
उन्होंने आगे कहा कि जिनके घर शीशे के बने होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते। कांग्रेस पार्टी ने केवल एक साल बाद ही संविधान में संशोधन किया और पत्रिकाओं पर प्रतिबंध लगा दिया, कुछ ऐसा जो आपातकाल को घुटन देने के लिए जाना जाता था। रक्षा मंत्री ने कहा, ''हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहे हैं. निर्यात पहले की तुलना में अब आठ गुना शुरू हो गया है। आने वाले समय में यह बढ़कर 14 से 15 गुना हो जाएगा। साथ ही रक्षा, रक्षा उपकरण, खाद्यान्न और परमाणु शक्ति बनने का जो सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा था वह साकार हो रहा है।
पराक्रम, देशप्रेम और बलिदान - इन सब से परिपूर्ण है हमारी सेना का हर जवान।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 15, 2023
सभी जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को उनके त्याग, तपस्या और समर्पण के लिए सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/XicF0QJYHW
वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेना का जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा पराक्रम, देशप्रेम और बलिदान इन सब से परिपूर्ण है हमारी सेना का हर जवान। सभी जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को उनके त्याग, तपस्या और समर्पण के लिए सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS