पुणे में एक मस्जिद को COVID-19 केंद्र में बदला गया, फ्री ऑक्सीजन कराई जा रही उपलब्ध

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी के मद्देनजर ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक मस्जिद को अस्थायी कोविड-19 केंद्र में तब्दील कर दिया गया है। मस्जिद में कोरोना मरिजों को फ्री में ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि मस्जिद के प्रशासकों ने मानवीय रुख अपनाते हुए यह कदम उठाया है। मस्जिद के संचालक जमात-ए-इस्लामी हिंद के स्थानीय चैप्टर, मूवमेंट फॉर पीस एंड जस्टिस और शांति नगर ट्रस्ट ने शांति नगर इलाके में मक्का मस्जिद को कोविड-19 के देखभाल केंद्र में तब्दील किया।
जमात-ए-इस्लामी हिंद के एक पदाधिकारी ने बताया है कि इस अस्थायी केंद्र को सभी धर्मों के लोगों का लिए खोला गया है। ऑक्सीजन सिलिंडरों से लैस 5 बिस्तरों के अलावा जमात-ए-इस्लामी हिंद जरूरत पड़ने पर इन्हें मरीजों के घरों में भी मुहैया कराता है।
खबरों की मानें तो भिवंडी-निजामपुर म्युनिसिपैलिटी में कोविड-19 के अभी तक 1,332 से ज्यादा मामले आए हैं। जबकि, यहां पर 88 लोगों की मौत हुई है।जेआईएच के भिवंडी चैप्टर के अध्यक्ष औसफ अहमद फलाही ने बताया कि इस केंद्र से 70 से अधिक लोगों को फायदा पहुंचा है। केंद्र में दो डॉक्टर हैं जबकि कोरोना वायरस के 8 मरीजों के घरों में 15 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे गए हैं। इस केंद्र में विभिन्न धर्म के लोग मस्जिद में इलाज करा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS