असम: पुलिस की गोलीबारी में बलात्कार के आरोपी की मौत, 2 महिला पुलिसकर्मी घायल

असम (Assam) में पुलिस की गोलीबारी (police firing) में एक बलात्कार (Rape) के आरोपी की मौत हो गई है। इस दौरान दो महिला पुलिसकर्मी (two women policemen injured) में गोली लगने से घायल हो गईं। इस बात की जानकारी मंगलवार को गुवाहाटी सिटी पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से दी है।
गुवाहाटी सिटी पुलिस ने बताया कि बलात्कार के आरोपी की पुलिस की गोलीबारी में मौत हो गई है। आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और मंगलवार रात गुवाहाटी में पुलिस कर्मियों पर हमला किया था। दो महिला पुलिस कर्मी भी घायल हुई हैं। उनके इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया है।
Assam | A rape accused was killed in police firing while he had tried to flee from police custody and attacked police personnel in Guwahati on Tuesday night, the same day he was arrested. Two lady police personnel were also injured: Guwahati City Police
— ANI (@ANI) March 16, 2022
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद बलात्कार के आरोपी बीकी अली को तुरंत गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस फायरिंग की घटना में कथित तौर पर बीकी अली को कई गोलियां लगी थीं। गुवाहाटी पुलिस के अनुसार, घटना में दो महिला पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। गौरतलब है कि बीकी अली को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया था।
इस बीच मामले के चार अन्य आरोपी- फैजुल अली, राजा अली, पूना अली और पिंकू अली अभी भी फरार हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर बीकी अली समेत पांच आरोपियों के खिलाफ गुवाहाटी शहर के पान बाजार स्थित अखिल महिला थाने में मामला दर्ज किया गया था।
16 फरवरी को पीड़िता के साथ सबसे पहले बीकी अली ने दुष्कर्म किया था। बीकी के एक दोस्त ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया। बीकी अली पहले से ही नाबालिग पीड़िता को जानता था। बाद में 19 फरवरी को बीकी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो का इस्तेमाल किया और उसे एक होटल में जाने के लिए मजबूर किया। यहां पर नाबालिग के साथ उसके चार अन्य दोस्तों ने सामूहिक बलात्कार किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS