Aaj Ka Mausam: केरल में मानसून की बारिश, तो दिल्ली में गर्मी का सितम, ऐसा रहेगा आज का मौसम

- केरल (Kerala) में मानसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है। इसको लेकर मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों में येलो अलर्ट कर दिया है। हालांकि, दिल्ली (Delhi) समेत कुछ अन्य राज्यों में अभी भी गर्मी सिर चढ़कर बोल रहा है। विभाग ने कहा कि अभी तो गर्मी फिर भी कम है, आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है। यहां पढ़ें मौसम का हाल...
केरल (Kerala) में मानसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है। हालांकि देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत कुछ अन्य राज्यों में अभी भी गर्मी सिर चढ़कर बोल रहा है। गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। विभाग ने कहा कि अभी तो गर्मी फिर भी कम है, आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है। IMD के मुताबिक, आज यानी 10 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा दिनभर तेज गर्म हवा भी चलेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में भी 10 जून और 11 जून को गर्मी का सितम जारी रहेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों का बुरा हाल होना तय है। यूपी के अलावा बिहार में भी गर्मी का कहर जारी है। आईएमडी के डेटा अनुसार बिहार में भी अगले दो-तीन दिनों के दौरान तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने वाली है।
मानसून ने दी दस्तक
मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बताया था कि दक्षिण भारत में 1 जून तक मानसून दस्तक दे देता है, हालांकि इस बार सामान्य तिथि के एक सप्ताह बाद यानी गुरुवार को केरल में मानसून प्रवेश किया है। ऐसे में यहां तापमान में गिरावट और मौसम भी सुहावना बना हुआ है। इसके साथ ही बारिश की भी संभावना जताई जा रही है, इससे मौसम और भी खुशनुमा बन जाएगा। उत्तर भारत के लोग भी मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब मानसून आए और गर्मी से निजात दिलाए।
जानें आज कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून आने की वजह से केरल में तेज बारिश हो सकती है। तेज बारिश को लेकर केरल के तिरुवनंतपुरम, पठानमथिट्टा, कोल्लम, अलाप्पुझा, इडुक्की, कोट्टायम, कोझिकोड और कन्नूर जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। एक तरफ मानसून को लेकर येलो अलर्ट, तो दूसरी तरफ बिपरजॉय चक्रवात (Biporjoy Cyclone) तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 36 घंटों में चक्रवात तूफान तेज हो सकता है। इसके कारण से सभी मछुआरों को समुद्र में न जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इन राज्यों में भी बारिश के आसार
केरल के अलावा देश के अन्य कई राज्यों में भी आज बारिश होने वाली है। बता दें कि लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा असम, गुजरात, मेघालय, महाराष्ट्र में भी हल्की बारिश की उम्मीद है। वहीं, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के कुछ क्षेत्रों में भी आज बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।
ये भी पढ़ें... Mausam Ki Jankari: दिल्ली में फिर बढ़ेगा तापमान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS