Aaj Ka Mausam: मॉनसून पर लगा ब्रेक, कई राज्यों में बढ़ी उमस, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: मॉनसून पर लगा ब्रेक, कई राज्यों में बढ़ी उमस, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
X
Aaj Ka Mausam: देश में मानसून पर ब्रेक लगने के बाद बारिश की गतिविधि भी थम चुकी है। पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के राज्यों के तापमान में बढोतरी देखने को मिल रही है। जानें कैसा रहेगा आज का मौसम...

Aaj Ka Mausam: देश में मॉनसून (Monsoon) लगभग खत्म हो चुका है। ऐसे में भारी बारिश की गतिविधि भी थम चुकी है। पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तापमान बढ़ने के कारण उमस भी बढ़ता जा रहा है। हालांकि, फिर भी कई राज्यों में छिटपुट बारिश देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रायद्वीपीय भारत, छत्तीसगढ़ और ओडिशा को लेकर चेतावनी दी है कि आने वाले 5 दिनों में यहां तेज बारिश हो सकती है। आइए हम आपको बताते हैं आज कैसा रहने वाला है देशभर का मौसम।

नई दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली का हाल बताया है। आईएमडी की मानें तो राजधानी में आज यानी 4 सितंबर को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने वाला है। इस दौरान तेज धूप रहेगा, जबकि आसमान साफ रहने वाला है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में बारिश भी नहीं होगी। वहीं, मॉनसून ट्रफ फिलहाल हिमालय की तलहटी के करीब चल रही है। इसके अलावा एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी और पूर्वोत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है।

अगले 24 घंटे यहां हो सकती है बारिश

आईएमडी ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड, लक्षद्वीप, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके अलावा दक्षिणी मध्य प्रदेश, गिलगित बाल्टिस्तान, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और लद्दाख में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें...Change Food with season: बदलते मौसम में रहेंगे फिट, बस डाइट में शामिल करें ये 6 चीजें

Tags

Next Story