Aaj Ka Mausam: कहीं Heat Wave, तो कहीं Rain का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री था। आज भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान राजधानी में तेज हवाओं के अलावा अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा। वहीं, शुष्क मौसम का भी पूर्वानुमान है। एक तरफ गर्मी से हाहाकार, दूसरी तरफ मानसून की एंट्री भी हो चुकी है। मानसून (Monsoon) की एंट्री केरल से हुई है। इसको लेकर बीते दिन केरल के कई राज्यों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया था।
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून एक जुलाई से उत्तर भारत में अपना खासा असर दिखाने वाला है, तब तक दिल्ली, यूपी बिहार समेत कुछ अन्य राज्यों के लोगोंं को गर्मी का सामना करते रहना होगा। बिहार में तो तापमान बढ़ने के कारण हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो 11 जून को बिहार के कुछ हिस्सों में गंभीर हीटवेव की स्थिति की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में भी 1 या 2 स्थानों पर हीटवेव की स्थिति बनती दिख रही है। विभाग की मानें तो इन राज्यों में ये स्थिति अगले कुछ दिन तक जारी रह सकती है।
जानें उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की बात करें तो राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, सुबह के समय आसमान काफी साफ रहेगा। लखनऊ के अलावा भी यूपी के कई अन्य राज्यों का पारा 40 डिग्री के पार रहने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल और तमिलनाडु के हिस्सों में आगे बढ़ने की आशंका है। इसके कारण से पठानमथिट्टा, त्रिशूर, अलप्पुझा, कोझिकोड और कन्नूर जिलों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, केरल के अन्य सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में भी मध्यम बारिश संभव है। तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तटीय ओडिशा, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम तक बारिश संभव है। वहीं, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं।
ये भी पढ़ें...Mausam Ki Jankari: तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचा चुका है, सूरज के कड़े तेवर झेलने के लिए रहे तैयार हो जाइए
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS