Aaj Ka Mausam: मौसम का बदलेगा मिजाज, इस दिन दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश में होगी बारिश, जानें अपने राज्यों का हाल

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि 29 मार्च की रात से उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश होने वाली है। वहीं, उत्तर पूर्वी भारत और पूर्वी भारत में 30 मार्च से गरज के साथ तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। बारिश का यह दौर एक अप्रैल तक जारी रहेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने पहले ही लोगों को सतर्क कर दिया है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
कैसा रहेगा दिल्ली का हाल
मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में आज 29 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने वाला है। वहीं, आसमान में आंशिक तौर पर बादल भी छाए रह सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में 30 और 31 मार्च को काले बादलों का डेरा रहेगा और बूंदाबांदी बारिश भी देखने को मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश में ये रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने वाला है। लखनऊ में आज मौसम साफ रहेगा, वहीं 31 मार्च को गरज के साथ बारिश होने की आशंका है। गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा। सुबह के वक्त आसमान काफी साफ रहेगा, लेकिन शाम होते-होते गाजियाबाद में आंशिक तौर पर बादल छा जाएंगे।
मौसम ने बताया कि आज अरुणाचल प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश के साथ हिमपात संभव है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत, तटीय ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में भी हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और हिमपात होने की आशंका है। 30 मार्च की शाम मध्य भारत और उत्तर पश्चिम में बारिश और गरज के साथ बौछारें शुरू हो सकती है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS