AAP मना रही जश्न-ए-भ्रष्टाचार, देश की सबसे बेईमान पार्टी कर रही नौटंकी: BJP

दिल्ली आबकारी नीति (Delhi Excise Policy) में हुए कथित घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) आज सुबह करीब 11 बजे CBI के ऑफिस पहुंचे। जिसके बाद CBI ने सिसोदिया से पूछताछ शुरू कर दी है। घर से निकलने से पहले सिसोदिया ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया। इससे बाद वे सांसद संजय सिंह (MP Sanjay Singh) के साथ बापू की समाधि पर आशीर्वाद लेने राजघाट (Raj Ghat) पहुंचे। यहां से तिरंगा झंडा लहराते हुए जुलूस के रूप में उनका काफिला CBI हेडक्वार्टर पहुंचा। इस सब पर भाजपा (BJP) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर हमला बोलते हुए इसे आप का जश्न-ए-भ्रष्टाचार बताया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा कि सुबह से ही आम आदमी पार्टी की यह नौटंकी चल रही है।
आज जिस प्रकार से मनीष सिसोदिया एक खुले कार में अपने समर्थकों के साथ नारे लगाते हुए निकले हैं ऐसा लग रहा है कि मानों कोई किला फतह कर वापस आ रहा है। ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि ये जश्ने भ्रष्टचार है: भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा, दिल्ली pic.twitter.com/Axndqc3rUr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
आम आदमी पार्टी का जश्न-ए-भ्रष्टाचार
भाजपा की ओर से आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसे संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आज आम आमदी पार्टी का जो ड्रामा देखने को मिल रहा है। आप याद करिए चंद दिनों पहले ठीक इसी प्रकार का दृश्य राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की तरफ से देखने को मिला था। सही मायने में देखा जाए तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जो नौटंकी है, वो एक ही किस्म की है। जब राहुल गांधी को भ्रष्टाचार (Corruption) के मामले में बुलाया गया था, तब ठीक इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी नौटंकी करने में लगी थी। संबित पात्रा ने इसे आम आदमी पार्टी का जश्न-ए-भ्रष्टाचार बताते हुए कहा कि पहले तो भ्रष्टाचार कीजिए, दलाली करिए और जब आपसे सवाल पूछा जाए तो जश्न मनाईए। अन्ना आन्दोलन में जिन लोगों ने कभी भ्रष्टाचार ना करने की कसम खाई थी, आज उन्हीं लोगों की पार्टी देश के सबसे कट्टर बेईमान पार्टी बनकर उभरी है।
भगत सिंह और महात्मा गांधी का अपमान
मनीष सिसोदिया के राजघाट जाने पर संबित पात्रा ने कहा कि आजकल एक नया प्रचलन शुरू हो गया है। जब भ्रष्टाचारियों से सवाल-जवाब करने के लिए बुलाया जाता है, तो वे सबसे पहले राजघाट चले जाते हैं कि हम सत्याग्रह करेंगे। राहुल गांधी भी वहीं गए थे और मनीष सिसोदिया भी वहीं गए हैं। सत्याग्रह और भ्रष्टाचार में कोई मेल ही नहीं है। यह भगत सिंह (Bhagat Singh) का अपमान है और महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का भी घोर अपमान है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS