आम आदमी पार्टी हरभजन सिंह को भेज सकती है राज्यसभा

आम आदमी पार्टी हरभजन सिंह को भेज सकती है राज्यसभा
X
भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने जालंधर (Jalandhar) में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का वादा किया था। पंजाब (Punjab) में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सीएम भगवंत मान फैसला लेंगे।

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party- आप) पंजाब से पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को राज्यसभा भेज सकती है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब की नवगठित राज्य सरकार हरभजन सिंह को एक खेल विश्वविद्यालय (Sports University) की कमान भी सौंप सकती है।

बता दें कि भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने जालंधर (Jalandhar) में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का वादा किया था। पंजाब (Punjab) में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सीएम भगवंत मान फैसला लेंगे।

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत से ज्यादा सीटें हासिल की हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में आप की जीत के बाद भगवंत मान ने बुधवार दोपहर राज्य में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए नवांशहर जिले के खटकर कलां गांव को चुना। खटकर कलां भगत सिंह का जन्मस्थान है।

भगवंत मान सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा समेत कई बड़े नेता शामिल हुए थे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की तरफ से विपक्ष के सभी राजनेताओं को न्योता भेजा गया था।

Tags

Next Story