एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत तय, 2017 में भी सही साबित हुए थे एग्जिट पोल

दिल्ली नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है क्योंकि एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई गई है। इससे पहले 2017 के चुनाव के एग्जिट पोल भी सही साबित हुए थे। तब एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई गई थी। यह संभावना बिल्कुल सही साबित हुई थी। 2017 के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को नंबर दो पर रहने का दावा किया गया था, जो कि सही साबित हुआ था। आइए जानते हैं कि 2017 के एग्जिट पोल में किस सर्वे में कितनी सीटें मिली थीं।
एबीपी की तरफ से 2017 में एमसीडी चुनावों को लेकर एग्जिट पोल जारी किया गया। इस सर्वे में भाजपा को 272 सीटों में से 179 सीटें मिलने की संभावना जताई गई। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को 45, कांग्रेस को 26 और अन्य को 22 सीटे मिलने का एग्जिट पोल जारी किया गया।
दूसरी तरफ इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को भाजपा 202 से 220, आम आदमी पार्टी को 23 से 35, कांग्रेस 19 से 31 और अन्य को 2 से 8 सीट मिलने की संभावना प्रकट की गई। यह सर्वे काफी हद तक सही साबित हुए।
एमसीडी चुनाव का परिणाम काफी हद तक एग्जिट पोल के मुताबिक रहा। तब तीनों एमसीडी में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी। तब भाजपा को 181 सीटें, आम आदमी पार्टी को 48 सीटें, कांग्रेस को 30 और अन्य को 11 सीटें मिलीं।
फिर आप के नाम होगा यह रिकॉर्ड
आम आमदी पार्टी ने अभी तक विधानसभा चुनावों में बीजेपी को हराया है, लेकिन एग्जिट पोल सही पाए गए तो यह पहला मौका होगा, जब आप निकाय चुनाव में बीजेपी को हरा देगी। एग्जिट पोल में आप का प्रदर्शन देख कार्यकर्ता खुश हैं तो वहीं बीजेपी का दावा है कि एमसीडी की सत्ता बीजेपी के पास रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS