Gujarat Election : गुजरात में AAP ने किया नए संगठन का ऐलान, 850 पदाधिकारियों को किया शामिल

Gujarat Election : गुजरात में AAP ने किया नए संगठन का ऐलान, 850 पदाधिकारियों को किया शामिल
X
गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) को देखते हुए आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) ने नए संगठनों का ऐलान कर दिया है।

आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) को देखते हुए आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) ने नए संगठनों का ऐलान कर दिया है। बीते दिनों पार्टी ने संगठन को भंग कर दिया था। गुजरात आप के चीफ गोपाल इटालिया को छोड़कर सभी संगठनों को भंग कर दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात में आम आदमी पार्टी ने रविवार को 850 से अधिक पदाधिकारियों के साथ गुजरात फतेह के लिए एक नए संगठनात्मक ढांचे की घोषणा की। इस दौरान किशोरभाई देसाई को प्रदेश अध्यक्ष बनाया और मनोज सोरथिया को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। आप नेता इसुदान गढ़वी को पार्टी का राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव का पद दिया गया है। इंद्रनील राजगुरु को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।


आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा आप ने 850 से अधिक पदाधिकारियों के साथ गुजरात के लिए एक नए संगठन का ऐलान किया। इसुदान गढ़वीको राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है और इंद्रनील राजगुरु को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। गुजरात में आप ने दावा किया कि आप की हालिया परिवर्तन यात्रा और ग्राम स्तर की बैठकों के दौरान लाखों लोग पार्टी में शामिल हुए और हजार से अधिक लोगों ने सदस्यता ली है।

गुजरात में अपने संगठनात्मक ढांचे को भंग करने के कुछ दिनों बाद आम आदमी पार्टी ने रविवार को पुनर्गठित इकाई में अपने नए पदाधिकारियों की सूची की घोषणा की। जो विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा के साथ सीधी लड़ाई के लिए तैयार है। गुजरात में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत महीने में होने वाले हैं।

Tags

Next Story