संजय सिंह के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- ED, CBI और IT भाजपा...

संजय सिंह के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बीजेपी पर साधा निशाना, बोले-  ED, CBI और IT भाजपा...
X
UP Politics: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद की गिरफ्तारी के बाद से देशभर में सियासी पारा चढ़ गया है। इसको लेकर विपक्षी दल लगातार बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोपों की बौछार कर दी है। पढ़िए पूरी खबर...

Akhilesh Yadav Support Sajnay Singh: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बीते दिन बुधवार को ईडी ने आबकारी मामले में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर छापा मारा। लंबे समय तक छापेमारी के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले से जुड़े अन्य लोगों के घर पर भी छापेमारी की गई थी। इस बीच संजय सिंह को आज गुरुवार तक ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया है। जहां खबर लिखे जाने तक सुनवाई चल रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ लोग भाजपा के खिलाफ हैं।

अखिलेश यादव ने AAP का किया समर्थन

अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि जो लोग सरकार के खिलाफ हैं उनको परेशान और गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी को भी नहीं छोड़ रही है, चाहे सत्ता खिलाफ बोलने वाले पत्रकार हों या विपक्ष के नेता, सबको गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ही दिन में पत्रकारों और संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया।

देशभर के 100 करोड़ लोग बीजेपी के खिलाफ

यूपी के पूर्व सीएम ने आगे कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पता चल जाएगा। देशभर के 100 करोड़ लोग बीजेपी के खिलाफ हैं। इंडिया गठबंधन का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार INDIA इसी भाजपा का सफाया करेगी। अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने जांच एजेंसियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि ED, CBI और IT भाजपा संगठन के हिस्से हैं। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।

दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक AAP का प्रदर्शन

वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इधर, दिल्ली में भी आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के बीच आप कार्यकर्ता और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें:- Delhi Liquor Scam: संजय सिंह को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची ED, थोड़ी देर में पेशी

Tags

Next Story