AAP नेता संजय सिंह का BJP पर निशाना, बोले- नेताओं का भगवा पहन कर हीरोइनों के साथ डांस, टॉयलेट पर भगवा रंग, क्या ये अपमान नहीं?

Pathan Controversy: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर फिल्म पठान (Pathan) में भगवा रंग के इस्तेमाल को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर कई हिन्दू संगठन और सियासी पार्टियां विरोध कर रही हैं, इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी भी फिल्म में भगवा रंग के इस्तेमाल पर विरोध कर रही है। इस विरोध के बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है।
आप नेता संजय सिंह लखनऊ के चारबाग स्थित रवींद्रालय में राष्ट्रीय किसान मंच के अधिवेशन में पहुंचे थे। जहां उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी और शिक्षा के सवालों पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है। बिजली-पानी के मुद्दे, किसानों से संबंधित मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों देख रहा हूं कि सभी टीवी चैनल पर सिर्फ एक ही चर्चा हो रही है कि फिल्म पठान में भगवा कपड़े पहन कर कैसे डांस किया गया। संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि बीजेपी के तीन सांसदों ने भगवा पहन कर हीरोइनों के साथ डांस किया है इस पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है।
इस दौरान आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद सिंह पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि भगवा पहनने वाले भाजपा के नेता चिन्मयानंद को क्या हम सब ने नहीं देखा कि उन्होंने क्या किया। संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोग्राम का जिक्र करते हुए उन पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवा कपड़े पहनकर घूमते हैं। वह अपने एक प्रोग्राम के लिए एक जिले में गए तो वहां शौचालय पर भगवा रंग कर दिया गया था। क्या यह भगवा का अपमान नहीं है। इस पर कोई नहीं बोल रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS