Gujarat Assembly Election: AAP का गुजरात में ऐलान, सभी 182 सीटों पर पार्टी लड़ेगी विधानसभा का चुनाव

Gujarat Assembly Election: AAP का गुजरात में ऐलान, सभी 182 सीटों पर पार्टी लड़ेगी विधानसभा का चुनाव
X
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा कि पार्टी राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने पूरी तरह से तैयारी तेज कर दी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा कि पार्टी राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात के लोगों के पास चुनाव में कोई विकल्प नहीं था। लेकिन अब आपके पास आम आदमी पार्टी एक विकल्प होगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम गुजरात में सभी 182 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को उतारेंगे। लेकिन अब फैसला गुजरात की जनता को करना होगा। क्योंकि अभी तक गुजरात के लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था। लेकिन अब है। पार्टी 6 जून को राज्य के मेहसाणा में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस यात्रा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे।

दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया ने असम के सीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। असम सीएम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने 2020 में अपनी पत्नी और बेटे के बिजनेस पार्टनर की कंपनियों को पीपीई किट के लिए सरकार के आदेश दिए। जब वह तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री थे। इस मामले की जांच होनी चाहिए।

गुजरात में विधानसभा चुनाव

जानकारी के लिए बता दें कि आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई ने बीते साल फरवरी 2021 के सूरत नगर निगम चुनावों में भाग लिया था। जिसमें भाजपा ने 93 सीटें जीती थीं और आप ने सूरत नगर निगम चुनाव में 27 सीटें जीती थी। इतना ही नहीं इसी साल फरवरी 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आम पार्टी ने पंजाब में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। इस साल के अंत यानी कि नवंबर- दिसंबर के दौरान गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Tags

Next Story