Abdul Kalam Jayanti 2020: एपीजे अब्दुल कलाम अपने आपको सबसे पहले वैज्ञानिक या राष्ट्रपति नहीं मानते थे, जानें क्या थी उनकी पसंद

Abdul Kalam Jayanti 2020:  एपीजे अब्दुल कलाम अपने आपको सबसे पहले वैज्ञानिक या राष्ट्रपति नहीं मानते थे, जानें क्या थी उनकी पसंद
X
Abdul Kalam Jayanti 2020: अब्दुल कलाम भले ही अपनी संघर्ष की लड़ाई को पार कर एक छात्र से मिसाइल मैन और भारत के पूर्व राष्ट्रपति बन गए। लेकिन उन्होंने हमेशा इन बड़े पदों से ज्यादा अपनी पसंद को अहमियत दी थी। जिनसे उन्हें सबसे ज्यादा लगाव था।

अब्दुल कलाम अपनी शिक्षा से हर एक मंजिल को पाने का सपना देखते गए और उनकी किस्मत उनके कदमों को चूमती हुई चली गई। अपनी शिक्षा के दौर में कलाम साहब ने चालीस अलग-अलग विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल की हुई थी।

शिक्षा और छात्र दोनों से अथक प्रेम रखने वाले अब्दुल कलाम के जन्मदिन को विश्व छात्र दिवस बना दिया गया। कलाम का जन्मदिन 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। साल 2010 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने कलाम के जन्मदिन पर विश्व छात्र दिवस की घोषणा कर दी।

इसके बाद से ही छात्रों को संबोधित कर हर साल 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है। डॉक्टर कलाम ने खुद को पूरी तरह से शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। वह खुद को सबसे पहले एक शिक्षक मानते थे फिर बाद में राष्ट्रपति और मिसाइल मैन।

2006 में शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार देने के दौरान अब्दुल कलाम ने कहा था कि शिक्षकों को यह महसूस करना होगा कि वे समाज के निर्माता हैं। समाज का निर्माण तभी हो सकता है जब छात्रों को उनके विषयों में दक्ष बनाया जाए।

इसके अलावा, उन्हें छात्रों को जीवन के लिए एक दृष्टि प्रदान करनी होगी और आने वाले वर्षों में उन मूल्यों के मूल सिद्धांतों को भी विकसित करना होगा जिनका उन्हें अभ्यास करना चाहिए।

छात्रों के प्रति उनके प्रेरणादायक विचार :-

1. शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का।

2. तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुंच जाओ- यही, अद्वितीय हो तुम।

3. जिंदगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।

4. किसी विद्यार्थी की सबसे जरूरी विशेषताओं में से एक है पश्न पूछना। विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिये।

5. अपने कार्य में सफल होने के लिए आपको एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना होगा।

Tags

Next Story