Abdul Kalam Ke Quotes: आज भी लोग पढ़ते हैं भारत के इस मिसाइल मैन के प्रेरणादायक विचार, जो देंगे आपको एक नई दिशा

Abdul Kalam Ke Quotes: भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) का जन्म 15 अक्टूबर (15 October) हुआ। इस दिन को छात्र दिवस (Students Day) के रूप में भी मनाया जाता है। कोरोना महामारी (Coronavirus) के चलते अब केंद्र सरकार 15 अक्टूबर से छात्र दिवस के दिन स्कूल खोलने जा रही है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी दी। अब्दुल कलाम भारत के 11 राष्ट्रपति रहे तथा इन्हें मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से भी जाना जाता है। 21 वीं सदी के महानतम वैज्ञानिकों में से एक कलाम ने ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) में अपना अहम योगदान दिया। कलाम ने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से वैमानिकी इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और 1958 में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में शामिल हुए। उन्होंने कई सफल मिसाइलों का टेस्ट किया। जिसके कारण उन्हें मिसाइल मैन कहा गया। 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित धनुषकोड़ी गांव में उनका जन्म हुआ और इनका पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुलआब्दीन अब्दुल कलाम था। आज भी लोग इंटरनेट पर अब्दुल कलाम से जुड़ी जानकारी को सर्च करते हैं। चाहे उनके द्वारा दिए गए महान विचार हों। आप भी उनके विचारों को लोगों तक पहुंचा सकते हैं। सोशल मीडिया के दौर में हर कोई इंटरनेट का इस्तेमाल करता है। आप भी उनके महान विचारों को अपने दोस्तों, छात्रों और बड़ा आदमी बनने ख्वाब देखने वाले लोगों को शेयर कर सकते हैं।
Abdul Kalam, APJ Abdul Kalam, Abdul Kalam Ke Quotes, Abdul Kalam Birthday Anniversary 2020, अब्दुल कलाम, एपीजे अब्दुल कलाम, अब्दुल कलाम के विचार, अब्दुल कलाम जन्मदिन 2020

© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS