Acharya Pramod Krishnam का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस के अंदर कई लोग भगवान राम और हिंदू शब्द से नफरत...

Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार यानी आज अपनी ही पार्टी के कई नेताओं की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ सदस्य भगवान राम के प्रति नापसंदगी रखते हैं और पार्टी में हिंदू धर्म के किसी संत या गुरु को शामिल करने का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि जो राम से नफरत करता है वह हिंदु नहीं हो सकता है। प्रमोद कृष्णम बोले कि राम मंदिर को रोकने के जो प्रयास हुए हैं उसे सारी दुनिया जानती है।
प्रमोद कृष्णम बोले- इंडिया गठबंधन अपने उद्देश्य से भटक गया
प्रमोद कृष्णम ने कहा कि ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए शुरू में बनाया गया इंडिया गठबंधन अपने मूल उद्देश्य से भटक गया है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय देश और इसकी सांस्कृतिक विरासत के प्रति शत्रुता पालने की तरफ ट्रांसफर हो गई है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि सिर्फ इसलिए कि आप एक राजनीतिक पार्टी में हैं इसका मतलब यह नहीं है कि आप सच नहीं बोल सकते या झूठ को पहचान नहीं सकते। कांग्रेस में होने का मतलब यह नहीं है कि आप हिंदुओं के खिलाफ हैं। क्या भारत, हमारी प्राचीन परंपराओं (Sanatan Dharm) के बारे में बात करना और देश के लिए प्यार दिखाना केवल तभी ठीक है जब आप बीजेपी का समर्थन करते हैं।
#WATCH | Congress leader Acharya Pramod Krishnam says, "I have felt that there are some leaders in Congress who hate Lord Ram. These leaders also hate the word 'hindu', they want to insult Hindu religious gurus. They don't like that there should be a Hindu religious guru in the… pic.twitter.com/CM19BJiZ7M
— ANI (@ANI) November 10, 2023
अगर हम बीजेपी का हिस्सा नहीं हैं तो क्या हम सच नहीं बोल सकते या अपने पारंपरिक मूल्यों के बारे में बात नहीं कर सकते। यह बीजेपी बनाम कांग्रेस के बारे में नहीं है। यह भारत की संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के बारे में है। जब हम भारत या हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में सोचते हैं, तो हम भगवान राम और हमारी प्राचीन परंपराओं के महत्व को नजरअंदाज नहीं कर सकते।
प्रियंका गांधी को बताया पीएम का चेहरा
प्रमोद कृष्णम ने कहा कि गांधी परिवार के बिना कांग्रेस की कोई पहचान नहीं है। पूरे विपक्ष और इंडिया गठबंधन के पास प्रियंका गांधी से ज्यादा लोकप्रिय कोई दूसरा नेता नहीं है। अगर कांग्रेस नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर देना चाहती है, तो प्रियंका गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। यह पहली बार नहीं है जब कृष्णम ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है।
जनवरी 2019 में प्रियंका औपचारिक रूप से सक्रिय राजनीति में शामिल हो गईं और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया। उनके वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आम चुनाव लड़ने की अटकलें थीं, लेकिन बाद में कांग्रेस ने अब राज्य इकाई के प्रमुख अजय राय को मैदान में उतारा। वर्तमान समय में प्रियंका गांधी वाड्रा एआईसीसी महासचिव हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS