Annu Kapoor: एक्टर अन्नू कपूर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत, पढ़िये ताजा अपडेट

Annu Kapoor: एक्टर अन्नू कपूर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत, पढ़िये ताजा अपडेट
X
66 वर्षीय एक्टर अन्नू कपूर का सर गंगाराम हॉस्पिटल के ह्रदय रोग विभाग में इलाज चल रहा है। अस्पताल के अध्यक्ष अजय स्वरूप ने बताया कि अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के चलते भर्ती कराया गया है।

बॉलीवुड और टीवी के मशहूर एक्टर अन्नू कपूर गुके फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। गुरुवार की सुबह सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 66 वर्षीय एक्टर अन्नू कपूर का सर गंगाराम हॉस्पिटल के ह्रदय रोग विभाग में इलाज चल रहा है। अस्पताल के अध्यक्ष अजय स्वरूप ने बताया कि अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के चलते भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और बेहतर है। उन्होंने बताया कि अन्नू कपूर का इलाज डॉक्टर सुशांत वट्टल की देखरेख में चल रहा है।

बता दें कि अभिनेता अन्नू कपूर ने ‘हम’, ‘राम लखन’, ‘घायल’, ‘एक रुका हुआ फैसला’, ‘हम किसी से कम नहीं’, ‘ऐतराज’, ‘7 खून माफ’, ‘जॉली’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर फैंस का दिल जीत लिया था। एलएलबी 2 में भी उन्होंने शानदार एक्टिंग की। कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘विक्की डोनर’ के लिए तो अन्नू कपूर को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। वे वेब शो ‘क्रैश कोर्स’ में देखे गए हैं। इसके अलावा, टीवी पर भी उन्होंने कई सीरियल और कार्यक्रमों में अपनी शानदार एक्टिंग कर हर घर में पहचान बना ली थी।

Tags

Next Story