लोकसभा चुनाव 2019ः भाजपा में शामिल हुए सुपरस्टार सनी देओल

लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के मतदान के बीच आज फिल्म सुपरस्टार सनी देओल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सनी देओल ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।
Delhi: Actor Sunny Deol to join Bharatiya Janata Party shortly pic.twitter.com/W78GvdKsxG
— ANI (@ANI) April 23, 2019
बता दें कि इससे दो पहले सनी देओल की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की खबरें सामने आईं थी। बताया जा रहा है कि सनी देओल गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
पार्टी में शामिल होते ही सनी देओल ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता अटलजी के साथ बीजेपी में जुड़े और मैं मोदी जी के साथ। उन्होंने कहा कि मोदी जी के साथ काम करने और उनका समर्थन करने के लिए मैं आज यहां हूं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS