अभिनेता विजय राज पर छेड़छाड़ का आरोप, किए गए गिरफ्तार

अभिनेता विजय राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिल रही है कि उनकी को-एक्ट्रेस ने ही उनपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बता दें कि उन्हें महाराष्ट्र के गोंदिया के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।
फिल्म शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ का आरोप
जानकारी मिल रही है कि विजय राज बालाघाट में फिल्म शेरनी की शूटिंग कर रहे थे। महिला ने इसी फिल्म के दौरान विजय राज पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें महाराष्ट्र के गोंदिया के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है।
कौवा बिरयानी सीन से हुए थे फेमस
विजय राज फिल्म रन से कौवा बिरयानी वाली सीन से फेमस हुए थे। इसके बाद उन्होंने कई अन्य फिल्मों में भी काफी बेहतरीन रोल निभाए। उन फिल्मों में धमाल, वेलकम, दीवाने हुए पागल, रघु रोमियो, मुंबई टू गोवा और गली बॉय शामिल है।
बता दें कि विजय राज का जन्म 5 जून 1963 को इलाहाबाद में हुआ था। इसके बाद दिल्ली में उन्होंने अपनी पढ़ाई की। उन्होंने फिल्म भोपाल एक्सप्रेस से अपने करियर की शुरूआत की थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS