WB: अधीर रंजन चौधरी बोले- बंगाल के लोगों को टीएमसी-बीजेपी पर नहीं भरोसा

WB: अधीर रंजन चौधरी बोले- बंगाल के लोगों को टीएमसी-बीजेपी पर नहीं भरोसा
X
पश्चिम बंगाल के लोगों को महसूस हो रहा है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पर भरोसा नहीं किया जा सकते है। दोनों पार्टी पर भरोसा करने के बजाए कांग्रेस-लेफ्ट पार्टी के गठबंधन पर भरोसा किया जाए।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे राजनीतिक सियासत तेज होती जा रही है। इस समय विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बड़ा बयान दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का मुकाबला नहीं कर सकती है। कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी का गठबंधन ही भारतीय जनता पार्टी का मुकावला कर सकता है।

कांग्रेस-लेफ्ट पार्टी के गठबंधन पर भरोसा किया जाए

पश्चिम बंगाल के लोगों को महसूस हो रहा है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पर भरोसा नहीं किया जा सकते है। दोनों पार्टी पर भरोसा करने के बजाए कांग्रेस-लेफ्ट पार्टी के गठबंधन पर भरोसा किया जाए।

टीएमसी विधायक तापस रॉय ने दिया था बड़ा बयान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधर ने यह प्रतिक्रिया टीएमसी विधायक तापस रॉय के बयान पर दी है। टीएमसी विधायक तापस रॉय ने 12 फरवरी दिन शुक्रवार को कहा था कि भाजपा का कहना है कि वे बंगाल पर शासन करेंगे।

मैं कांग्रेस और लेफ्ट के लोगों को कहना चाहता हूं कि अरुप खान (ओंडा टीएमसी विधायक) आपके जुलूस में शामिल होंगे। कांग्रेस और लेफ्ट ये अकेले नहीं कर सकते इसलिए उन्हें साथ आना चाहिए।

तापस रॉय ने यह भी कहा था पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस का विरोध कर उन्हें प. बंगाल में अधिक खतरनाक भारतीय जनता पार्टी को आमंत्रित करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

उन्हें त्रिपुरा की स्थिति को देखना चाहिए और यह तय करना चाहिए कि क्या करना है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पहली भी टीएमसी ने बीजेपी से लड़ने के लिए लेफ्ट मोर्चा और कांग्रेस के साथ एक मजबूत मंच के पक्ष में बात की है। कई दूसरे टीएमसी नेताओं ने भी पहले इसी तरह की अपील की।

Tags

Next Story