पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने अधीर रंजन चौधरी, तत्काल प्रभाव से किए गए नियुक्त

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर अधीर रंजन चौधरी को नियुक्त किया है। जानकारी मिल रही है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि इससे पहले अधीर रंजन चौधरी 2014 से 2018 तक पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाल चुके हैं।
ममता बनर्जी के खिलाफ काफी सख्त नेता हैं अधीर रंजन चौधरी
जानकारों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव के चलते अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ममता बनर्जी के खिलाफ हमेंशा सख्त रहे हैं। इतना ही नहीं, उन दोनों की लड़ाई काफी पुरानी है। ऐसे में कांग्रेस के द्वारा अधीर रंजन चौधरी को अध्यक्ष पद का कार्यभार देना बंगाल में सियासी हलचल बढ़ा सकता है।
सोमेन मित्रा थे पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
इससे पहले पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा थे। उनकी मृत्यु के बाद से ही ये पद खाली पड़ा था। इसके अलावा अधीर रंजन चौधरी ने आज ही लोकसभा स्पीकर को एक पत्र लिखा था। उस पत्र में उन्होंने कहा था कि एक साल से सदन का कोई उपाध्यक्ष नहीं चुना गया है। ऐसे में जल्द से जल्द इसी सत्र में सदन को उपाध्यक्ष चुन लेना चाहिए।
Congress appoints Adhir Ranjan Chowdhury (in file pic) as the President of West Bengal Pradesh Congress Committee with immediate effect. pic.twitter.com/gNLhc1zu89
— ANI (@ANI) September 9, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS