Aditya L1 Mission Live: आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ भरी उड़ान, 15 लाख किमी दूरी करेगा तय

Aditya L1 Mission Live: आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ भरी उड़ान, 15 लाख किमी दूरी करेगा तय
X
Aditya L1 Mission Live: चंद्रयान-3 की चांद पर सफलता के बाद आज इसरो ने अपना आदित्य एल-1 सूर्य मिशन श्रीहरिकोटा से रवाना कर दिया है। यहां पढ़ें सूर्य मिशन से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स...

Aditya L1 Launch LIVE Updates: चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिग के कुछ दिन बाद भारत ने आज अपने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल-1’ को प्रक्षेपित कर दिया है। प्रक्षेपण इसरो के रॉकेट पीएसएलवी से किया गया। सूर्य मिशन को आज सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा से दूसरे लॉन्च पैड से लॉन्च किया गया है। इस मिशन का लक्ष्य पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी लैग्रेन्जियन बिंदु (L1) पर एक सुविधाजनक बिंदु से सूर्य का अध्ययन करना है। यह लगभग 125 दिन की यात्रा तय करेगा। आदित्य एल1 मिशन कोरोनल हीटिंग, कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई), प्री-फ्लेयर और फ्लेयर गतिविधियों सहित सौर घटनाओं में जरूरी भूमिका निभाएगा। इस मिशन में सात पेलोड होंगे। यह पृथ्वी पर डेटा भेजेगा, जिसमें विज़िबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (VELC) सबसे महत्वपूर्ण पेलोड होगा। यह रोजाना लगभग 1,440 सूर्य की अलग-अलग तस्वीरों को भेजेगा।

Aditya L1 Launch LIVE Updates:

स्कूली छात्र श्रीहरिकोटा पहुंचे

इसरो के आदित्य एल-1 मिशन की खुशी देशभर में बहुत ज्यादा है। सूर्य मिशन के लॉन्च से पहले अंतरिक्ष प्रेमी और स्कूली छात्र सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार, श्रीहरिकोटा पहुंचे हैं। इतना ही नहीं, मिशन की सफलता के लिए अलग-अलग जगहों पर हवन और अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।


इसरो के पूर्व वैज्ञानिक बोले- अंतरिक्ष में एक बड़ा कदम

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक मनीष पुरोहित ने आदित्य एल1 लॉन्च पर कहा कि यह इसरो और भारत के लिए एक बड़ा कदम है। नई अंतरिक्ष नीति के साथ, यह स्पष्ट रूप से अनिवार्य कर दिया गया है कि इसरो इसमें एक बड़ी भूमिका निभाएगा।

हैदराबाद के बी एम बिड़ला तारामंडल में लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा

एक अधिकारी ने बताया कि देश के पहले सौर मिशन-आदित्य-एल1 के प्रक्षेपण का शनिवार को शहर के बी एम बिड़ला तारामंडल में सीधा प्रसारण किया जाएगा। नागरिकों को शनिवार को बी एम बिड़ला तारामंडल में आदित्य-एल1 के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिलेगी। बीएम बिड़ला विज्ञान केंद्र और तारामंडल के निदेशक केजी कुमार ने शुक्रवार को कहा कि 'सूर्य और आदित्य-एल1 मिशन' पर एक विज्ञान वार्ता भी आयोजित की जाएगी।

मिशन की सफलता के लिए हवन

श्रीहरिकोटा से इसरो के आदित्य एल1 मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी की उपस्थिति में वाराणसी में पुजारियों ने सूर्य नमस्कार के साथ हवन किया और दून योग पीठ के केंद्रों पर विशेष प्रार्थनाएं की गईं।

आदित्य एल-1 मिशन में इसरो के लिए चुनौती

अपने पहले सौर मिशन में इसरो के सामने आने वाली मुख्य चुनौतियों में से एक इसका वीईएलसी पेलोड है। विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ या वीईएलसी को इसरो के सहयोग से होसाकोटे में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स के क्रेस्ट परिसर में परीक्षण और कैलिब्रेट किया गया था। अपने आकार और तकनीकी विशेषताओं के कारण यह इसरो के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य साबित हुआ।

Tags

Next Story