Aditya-L1 Mission: इसरो की एक और कामयाबी, आदित्य-एल1 धरती से 9.2 लाख KM दूर पहुंचा, ISRO ने दिया ये अपडेट

Aditya-L1 Mission: इसरो की एक और कामयाबी, आदित्य-एल1 धरती से 9.2 लाख KM दूर पहुंचा, ISRO ने दिया ये अपडेट
X
Aditya-L1 Mission: आदित्य-एल1 मिशन के तहत भेजा गया अंतरिक्ष यान पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से सफलतापूर्वक निकलकर 9.2 लाख किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर चुका है। इसकी जानकारी इसरो ने दी है।

Aditya-L1 Mission: भारत के सूर्यमिशन को लेकर इसरो ने बड़ी जानकारी दी है। इसरो ने इसको लेकर आज शनिवार को एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में इसरो (ISRO) ने लिखा कि आदित्य-एल1 मिशन (Aditya L1 Mission) के तहत भेजा गया अंतरिक्ष यान पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से सफलतापूर्वक निकलकर 9.2 लाख किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर चुका है।

इसरो ने आगे जानकारी देते हुए लिखा कि आदित्य-एल1 यान सन-अर्थ लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल1) की ओर अपना रास्ता तलाश रहा है। ये लगातार दूसरी बार है, जब इसरो किसी अंतरिक्ष यान को पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र के बाहर भेज सका। इससे पहले ऐसा मंगल ऑर्बिटर मिशन के दौरान किया गया था।

यह भी पढ़ें:- Aditya L1 Mission: आदित्य-एल1 ने शुरू किया डेटा इकट्ठा करना, इसरो ने दिया बड़ा अपडेट

आदित्य एल-1 मिशन को किया गया था लॉन्च

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के कुछ ही दिनों बाद 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा से एक रॉकेट (पीएसएलवी-सी57) का इस्तेमाल करके आदित्य-एल1 को लॉन्च किया गया था।

आदित्य एल1 मिशन का मकसद

आदित्य एल1 मिशन पृथ्वी-सूर्य के एल1 प्वाइंट के करीब 'हैलो ऑर्बिट' में चक्कर लगाएगा। पृथ्वी से इस प्वाइंट की दूरी लगभग 15 लाख किलोमीटर है। भारत के इस मिशन का मकसद सूर्य के फोटोस्फेयर, क्रोमोस्फेयर और कोरोना पर नजर रखना है, ताकि उससे जुड़ी अहम जानकारियों को पृथ्वी पर भेजा जा सके।

Tags

Next Story