Maharashtra: शिव संवाद यात्रा में शामिल आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव, जानें वजह

Maharashtra: शिव संवाद यात्रा में शामिल आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव, जानें वजह
X
महाराष्ट्र में शिव संवाद यात्रा के दौरान आदित्य ठाकरे के काफिले पर हमला किया गया। जिसके बाद शिवसेना के नेता ने आरोप लगाया कि ये सब एकनाथ शिंदे ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने किया है।

महाराष्ट्र (Maharastra) के सियासी महकमे में आए दिन चर्चाओं का दौर चलता ही रहता है। जब से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) शिवसेना (Shiv Sena) से दूर हुए हैं तब से राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। महाराष्ट्र (Maharastra) फिर से अपनी राजनीति को लेकर चर्चाओं में है। क्योंकि औरंगाबाद (Aurangabad) में आदित्य ठाकरे (Aditya Thackrey) के काफिले पर पथराव हुआ है। जिसके बाद शिवसेना के एक नेता ने आरोप लगाया कि यह हमला शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने किया है।

दरअसल, यह मामला महाराष्ट्र (Maharastra) में औरंगाबाद (Aurangabad) जिले के महलगांव का है। यहां पर शिव संवाद यात्रा (Shiv samvad Yatra) का आयोजन किया गया था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव कर दिया। शिव संवाद यात्रा में शामिल हुए शिवसेना के नेता अंबादास दानवे ने आरोप लगाया है कि यह हमला शिवसेना से अलग हुए शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने किया है। जिस वक्त यह हमला किया गया, उस वक्त आदित्य ठाकरे औरंगाबाद के दौरे पर थे। जब कुछ लोगों ने काफिले पर पत्थराव किया। यह पूरी घटना वहां नजदीक लगे सीसीटीवी में दर्ज हो गई।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इसके साथ-साथ अंबादास दानवे (Ambadas Danve) ने एक वीडियो जारी कर बताया कि इस पथराव की घटना के पीछे संभाजी नगर के विधायक रमेश जन्मारे का हाथ है। जिनके समर्थन में कुछ लोग नारे लगा रहे थे। साथ ही साथ यह भी कहा कि यहां भीड़ में मौजूद कुछ असामाजिक तत्व दो समूहों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या है शिव संवाद यात्रा

शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को पार्टी की शिव संवाद यात्रा के सातवें संस्करण की शुरुआत की थी। इस शिव संवाद यात्रा के दौरान आदित्य ठाकरे मराठवाड़ा के तीन जिलों का दौरा करेंगे। पार्टी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि आदित्य ठाकरे दिन में मुब्धेगांव, वडगांव पिंगला, सिन्नार और पालसे गांवों का दौरा करेंगे और इसके बाद नासिक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक करें।

Tags

Next Story