Aero India 2023: PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो का आगाज, 29 देशों के एयर चीफ शामिल

Aero India 2023: PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो का आगाज, 29 देशों के एयर चीफ शामिल
X
Aero India Show 2023: कर्नाटक में एशिया के सबसे बड़े एयरो शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। आज के कार्यक्रम को सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मेक इन इंडिया और मेक फॉर वर्ल्ड का उद्देश्य जो पूरा हो रहा है।

Aero India Show 2023: कर्नाटक में एशिया के सबसे बड़े एयरो शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। एयरो इंडिया के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी कहा कि यह कार्यक्रम बहुत ही खास है। क्योंकि कर्नाटक एक ऐसा राज्य है, जिसने तकनीक की दुनिया में विशेष महारत हासिल की है। इस एयरो कार्यक्रम से एयरो स्पेस और डिफेंस के क्षेत्र में नए-नए अवसर प्राप्त होंगे।

आज के कार्यक्रम को सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मेक इन इंडिया और मेक फॉर वर्ल्ड का उद्देश्य जो पूरा हो रहा है। यह कार्यक्रम लगातार पांच दिनों तक चलने वाला है। इस कार्यक्रम में भारत की रक्षा क्षमता का प्रमुखता दिखाई जाएगी। Aero India Show में विश्व के कुल 29 देशों के एयर चीफ, 73 CEO शामिल हुए।

शो से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले...

Aero India Show को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम देश की सैन्य काबिलियत से प्रमुखता को दिखाने वाला है और साथ ही आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में एक अहम योगदान भी देगा। उन्होंने कहा कि एविएशन सेक्टर के बारे में भी एयरो इंडिया कार्यक्रम में बताया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक में होने वाला एयरो शो अब तक का सबसे बड़ा होने जा रहा है। AERO INDIA SHOW 14 और 15 फरवरी बिजनेस क्लास के लिए होगा। लेकिन आम जनता के लिए 16 और 17 फरवरी दो दिनों के लिए खोला जाएगा। जनता 16 फरवरी के बाद इस कार्यक्रम को देखने के लिए आ सकती है।

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक, एयरो शो का कार्यक्रम Yelahanka के एयरफोर्स स्टेशन में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विश्व के कुल 98 देश शामिल होने वाले हैं, वहीं 32 देशों के रक्षा मंत्री भी शिरकत करेंगे। एयरो शो कार्यक्रम के दौरान 809 रक्षा कंपनियां भी शामिल होने वाली हैं। इसके अलावा भी कई स्टार्टअप कंपनियां नई टेकनोलॉजी से लोगों को रूबरू करवाने वाली हैं। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें यूएवी सेक्टर की ग्रोथ, आने वाले समय में शानदार टेक्नोलॉजी पर अधिक जोर दिया जाएगा। Dornier Light Utility Helicopter, Advanced Light Helicopter और LCA तेजस को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

Tags

Next Story