Twitter ने पहले सेना की चिनार कोर का अकाउंट किया सस्पेंड, ध्यान दिलाने पर किया बहाल, कम हुए 40,000 फॉलोअर्स

माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर ने शुक्रवार को सेना की चिनार कोर का आधिकारिक ट्विटर हैंडल सस्पेंड कर दिया। हालांकि सैन्य प्रशासन की ओर से ध्यान दिलाए जाने के बाद इसे रि-स्टोर कर दिया गया है।
Army's Srinagar-based 15 Corps twitter handle @ChinarcorpsIA has been verified after being restored, a day after it was suspended by Twitter. https://t.co/aSFsCIiyOq
— ANI (@ANI) June 7, 2019
बता दें कि सेना की श्रीनगर स्थित 15वीं कोर को चिनार कोर के नाम से जाना जाता है जो कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा की हिफाजत का जिम्मा संभालने के अलावा आतंक विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
सैन्याधिकारियों के मुताबिक चिनार कोर के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल को आज ही निलंबित किया गया था। इसका पता चलते ही ट्वीटर के संबधित अधिकारियों के साथ संपर्क किया गया। जिसके बाद जल्द ही इसे बहाल करने का यकीन दिलाया। अब यह बहाल हो चुका है। हालांकि सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी है कि इसको सस्पेंड करने के पीछे क्या कारण रहे।
माना जा रहा है कि यह किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ। ट्विटर इस समय कई ट्विटर हैंडल को सस्पेंड या बंद कर रहा है। चिनार कोर के आधिकारिक हैंडल पर पहले करीब 45 हजार फॉलोवर्स थे जो अब कम होकर करीब 470 रह गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS