अगरतला: माणिक साहा ने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जानें इनके बारे में

त्रिपुरा (Tripura) आगले साल की शुरुआत में विधानसभा (Tripura Assembly Elections) चुनाव होने हैं। लेकिन इससे पहले आज माणिक साहा (Manik Saha) ने अगरतला (Agartala) में त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) ने शनिवार को मुख्यमंत्री (Chief Minister) के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद माणिक साहा को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया गया। बिप्लब कुमार देब के अब भाजपा के त्रिपुरा अध्यक्ष का पद संभालने की संभावना है।
बता दें कि जब मुख्यमंत्री के रूप में माणिक साहा के नाम का ऐलान किया गया तो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया। माणिक साहा ने बीजेपी के विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने के बाद लिखा, राजभवन में माननीय राज्यपाल से मुलाकात की और मेरी पार्टी विधायकों (एसआईसी) के समर्थन पत्र के साथ सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया। रिपोर्ट के अनुसार, देब ने अगले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में माणिक साहा के नाम का प्रस्ताव रखा था। साहा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले 'माणिक' नहीं हैं। साहा से पहले माकपा के माणिक सरकार ने साल 2018 तक, 20 साल तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
कौन हैं माणिक साहा
माणिक साहा लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से मैक्सिलोफेशियल सर्जन हैं। साल 2016 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने से पहले वह विपक्षी कांग्रेस के सदस्य थे और बिप्लब कुमार देब के पद छोड़ने के बाद साल 2020 में उन्हें भाजपा की त्रिपुरा इकाई के प्रमुख के रूप में नामित किया गया था।
बिप्लब कुमार देब ने इस्तीफा क्यों दिया
माणिक साहा को उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देते हुए बिप्लब कुमार देब ने कहा कि साहा को विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं। मुझे भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण और नेतृत्व के तहत त्रिपुरा समृद्ध होगा। 2018 में त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी लेकिन राज्य में तेज-तर्रार राजनीतिक विकास में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के आदेश पर उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS