Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ के विरोध में जंतर-मंतर पर कांग्रेस का 'सत्याग्रह', राहुल गांधी ने पीएम पर ट्वीट कर कसा तंज

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ के विरोध में जंतर-मंतर पर कांग्रेस का सत्याग्रह, राहुल गांधी ने पीएम पर ट्वीट कर कसा तंज
X
दिल्ली में कांग्रेस (Congress) पार्टी ने इस योजना के विरोध में सत्याग्रह शुरू हो गया है। वहीं राजस्थान (Rajasthan) में अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस यात्रा निकाली जा रही है।

देश के कई राज्यों में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध (Agnipath Scheme Protest) हो रहा है। बिहार में सबसे ज्यादा हंगामा हो रहा है तो वहीं अब इस में कई राजनीतिक दलों ने भी एंट्री मार दी है। दिल्ली में कांग्रेस (Congress) पार्टी ने इस योजना के विरोध में सत्याग्रह शुरू हो गया है। वहीं राजस्थान (Rajasthan) में अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस यात्रा निकालेगी। बिहार यूपी से कई प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के सत्याग्रह के विरोध में जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। प्रियंका गांधी इस सत्याग्रह में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस सांसद और नेता रविवार को दिल्ली में सत्याग्रह कर रहे हैं। सुबह 10 से शुरू हो गए सत्याग्रह में कांग्रेस सांसद, उसकी कार्यसमिति के सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नेता शामिल हुए हैं।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने राहुल गांधी का आज 52वां जन्मदिन है। लेकिन ऐसे वक्त में उन्होंने भी अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। एक तरफ मां सोनिया गांधी बीमार हैं तो वहीं खुद ईडी से पूछताछ के सिलसिले में व्यस्थ हैं और केंद्र सरकार की अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस के सत्याग्रह कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से जन्मदिन नहीं मनाने की अपील भी की है।

राहुल गांधी ने योजना को बताया बेरोजगारी का अग्निपथ


राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि युवाओं को परेशान किया जा रहा है। सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। देश के कई शहरों से हिंसा की घटनाएं दर्ज की गई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अग्निपथ भर्ती योजना पर फिर से ट्वीट करते हुए लिखा कि 'बार-बार नौकरी की झूठी उम्मीद देकर प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को बेरोजगारी की आग की राह पर चलने पर मजबूर कर दिया है। 8 सालों में 16 करोड़ युवाओं को नौकरी देनी थी लेकिन पकौड़े तलने का ज्ञान सिर्फ देश के युवाओं को ही मिला। देश की इस हालत के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री ही जिम्मेदार हैं।

Tags

Next Story