असम सरकार और आठ जनजातीय समूहों के बीच हुआ समझौता, शाह बोले- मील का पत्थर पार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की मौजूदगी में आज असम सरकार (Assam Govt) और आठ जनजातीय समूहों के प्रतिनिधियों के बीच समझौता पर हस्ताक्षर हुए। इस दौरान अमित शाह ने इस दिन को असम और पूरी उत्तर पूर्व के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। साथ ही कहा कि हमने सबसे बड़ी चुनौती (Biggest Challenge) पार कर ली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असम और पूरी उत्तर पूर्व के लिए आज का दिन बहुत महत्तवपूर्ण दिन है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तर पूर्व को शांत और विकसित बनाने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम हाथ में लिए गए। इसमें आज एक बड़ा मील का पत्थर हम पार करके आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र को नशा मुक्त, आतंकवाद मुक्त, विवाद मुक्त और पूर्ण विकसित चाहते हैं। केंद्र की मोदी सरकार इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है।
Delhi | The Centre and Assam government sign a tripartite peace accord with eight Tribal outfits of Assam, in the presence of Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/2JY7MfGFke
— ANI (@ANI) September 15, 2022
इस दौरान असम के सीएम हेमंत बिस्वा ने कहा कि आज बेहद ही महत्वपूर्ण दिन है। मेरा मानना है कि इस समझौते से हमारे आदिवासी जनजाति के लोगों को सामाजिक न्याय और आर्थिक विकास का एक बहुत बड़ा मौका मिलेगा। साथ ही राजनीतिक अधिकार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार भी जनजाति समूहों के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं।
असम के आदिवासी जनसंख्या की मांगों के चलते 8 उग्रवादी संगठनों का जन्म हो चुका था। ये उग्रवादी संगठन 2012 में सरकार के साथ बातचीत शुरू की। 2016 में सरकार और उग्रवादी संगठनों के बीच युद्धविराम समझौता हुआ: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा, दिल्ली pic.twitter.com/nfKMbhQLOo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2022
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS