Agriculture Budget 2019 : जानें किसानों को क्या मिला

Agriculture Budget 2019 : जानें किसानों को क्या मिला
X
भारतीय जनता पार्टी ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट (Union Budget 2019) को आज संसद में पेश किया। हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ रहा। पेट्रोल पर सेस बढ़ा तो होम लोन पर लगने वाले ब्याज पर छूट भी मिली। किसानों के लिए ये बजट (Aam Budget 2019) मिला जुला रहा। उनके लिए कोई बड़ी योजना का ऐलान नहीं हुआ।

1- जीरो बजट खेती पर जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य खेती के बुनियादी तरीकों पर लौटना होगा। इसी की वजह से किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य में कामयाबी मिलेगी।

2- 10 हजार नए किसान उत्पादक संगठनों का अगले 5 लाल में निर्माण करवाने की घोषणा इस बजट में हुई।

3- खाद्यानों, दलहनों, तिलहनों, फलों और सब्जियों को स्व-पर्याप्तता और निर्यात पर विशेष रूप से जोर दिया जाएगा।

4- अन्नदाता को ऊर्जा दाता बनाए जाने के वादे को दोहराया गया।

5- प्रधानमंत्री सड़क योजना से सीधा लाभ किसानों को मिलेगा, रोजाना 135 किमी सड़क बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

6- दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाने की बात कही गई है। उसके लिए अलग से बजट जारी किया गया है।

7- गांव में हर घर तक पानी पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। इसके लिए जयशक्ति मंत्रालय जल संसाधनों के विकास में मदद करेगा।

8- 2022 तक देश में करीब दो करोड़ परिवारों को नए मकान की सौगात मिलेगी, इसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल होगें।

9- देश में हर घर शौचालय और बिजली पहुंचाने के लिए सरकार ने अपने वादे को दोहराया है।

10- देश में जल फैले जल संकट से निपटने के लिए क्रांति लाई जाएगी। इसके लिए जल शक्ति मिशन शुरू किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story