Ahmed Patel News Live: अहमद पटेल के निधन पर पीएम से लेकर सोनिया गांधी ने किया याद, पैतृक गांव में ही किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

Ahmed Patel News Live: अहमद पटेल के निधन पर पीएम से लेकर सोनिया गांधी ने किया याद, पैतृक गांव में ही किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
X
Ahmed Patel News Live: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का बुधवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।

Ahmed Patel News Live: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का बुधवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका स्वास्थ लगातार बिगड़ता गया। अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने आज सुबह ट्विटर पर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। उनके निधन के बाद राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष समेत सभी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अहमद पटेल का निधन लाइव अपडेट (Ahmed Patel Death News Live updates )

निधन से पहले अहमद पटेल ने की थी परिवार से अंतिम इच्छा व्यक्त, गांव में ही किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

कांग्रेस नेता अहमद पटेल के पार्थिव शरीर को दोपहर करीब 1 बजे मेदांता से ले जाया गया

कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने एक वफादार सहयोगी और दोस्त खो दिया।

कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि अहमद पटेल जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने हमेशा मानव समाज की सेवा का काम किया। उन्हें अपने तेज दिमाग के लिए जाना जाता था। असल में कांग्रेस की मजबूती के पीछे वही थे। जिसके लिए वो हमेशा याद किए जाएंगे। मैंने उनके बेटे से बात की है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि वो कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे।


अहमद पटेल के निधन पर सोनिया गांधी का शोक संदेश

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा कि अहमद पटेल के निधन से दुखी हूं।

Tags

Next Story