अन्नाद्रुमुक ने रजनीकांत-कमल हासन की तुलना बिल्ली-चूहे से की, रजनीकांत ने कहा विधानसभा चुनाव 2021 में होगा बड़ा चमत्कार

तमिलनाडू में अभिनेता रजनीकांत और कमल हासन की नजदीकियों पर विवादित टिप्पणी की गई है। तमिलनाडू की अन्नाद्रुमुक पार्टी की तरफ से विवादित टिप्पणी की गई है। दोनों अभिनेताओं की तुलना चूहे और बिल्ली से की गई है। सत्तारूढ़ पार्टी के मुखपत्र नमातु अम्मा में दोनों की नजदीकियों की आलोचना की गई है। वहीं रजनीकांत ने कहा है कि तमिलनाडू विधानसभा चुनाव 2021 में बड़ा चमत्कार होगा।
Rajinikanth: People of Tamil Nadu will ensure huge miracle in 2021 assembly elections. pic.twitter.com/TR3N6tjMmX
— ANI (@ANI) November 21, 2019
नमातु अम्मा मुखपत्र में गुरुवार को कहा है कि आध्यात्मिक राजनीति करने का इरादा रखने वाले रजनीकांत तर्कवाद और साम्यवाद की बातें करने वाले कमल हासन से हाथ मिला रहे हैं। यह ऐसा ही होगा कि बिल्ली और चूहा एक साथ रहे। इसमें कहा है कि फिल्म जगत में कमल हासन प्रतिद्वंद्विता में वह रजनीकांत से हार गए। उन्हें डर लगता है कि राजनीति में भी ऐसा होगा। वहीं मत्स्य मंत्री डी जयकुमार ने इसे मृग मरीचिका और भ्रम बताया।
हासन ने रजनीकांत का किया समर्थन
कमल हासन और रजनीकांत ने मंगलवार को साथ में आने के संकेत दिए हैं। इसकी शुरूआत हासन ने रजनीकांत का समर्थन कर की है। रजनीकांत ने पलानीस्वामी के तमिलनाडू का मुख्यमंत्री बनने पर हैरानी जतायी थी। जिसका समर्थन करते हुए कमल हासन ने कहा कि यह आलोचना नहीं है बल्कि सच्चाई है। तमिलनाडु के कल्याण के लिए रजनीकांत के साथ हाथ मिलाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS