Asaduddin Owaisi: कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष के बयान पर भड़के ओवैसी, बोले- ये नरसंहार का खुला न्योता

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सांसद असदुद्दीन ओवैसी कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष की ओर से टीपू सुल्तान पर दिए गए बयान पर जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कहा था कि जो लोग टीपू सुल्तान से प्यार करते हैं, उन्हें यहां पर निवास नहीं करना चाहिए। इस पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने बड़ा पलटवार किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मैं टीपू सुल्तान का नाम ले रहा हूं, देखता हूं आप मेरा क्या करते हैं। उन्होंने पूछा कि जो बयान कर्नाटक के बीजेपी अध्यक्ष नलिन कुमार कतिल ने दिया है, क्या उससे पीएम मोदी सहमत हैं। यह हिंसा, हत्या और नरसंहार को बढ़ावा देने के लिए खुला आह्वान है। क्या कर्नाटक में भाजपा सरकार इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यह नफरत फैलाने का कार्य है।
I am taking Tipu Sultan's name, let me see what you will do. Does the PM agree with what the Karnataka BJP president has said? This is an open call for violence, murder & genocide. Will BJP govt in Karnataka not take action against this? This is hatred: AIMIM MP Owaisi pic.twitter.com/fIlhDXivBV
— ANI (@ANI) February 16, 2023
क्या है मामला
कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कतिल ने बुधवार को कहा था कि हम भगवान राम और हनुमान के भक्त हैं। हम टीपू सुल्तान के वंशज नहीं हैं, हमने उनके वंशजों को वापस भेज दिया है। तो मैं येलबुर्गा के लोगों से पूछता हूं, क्या आप हनुमान की पूजा करते हैं या टीपू के भजन गाते हैं। टीपू के भजन गाने वालों को भगाओगे क्या।
We're devotees of Lord Ram & Hanuman. We're not Tipu's descendants, we sent his descendants back. So I ask the people of Yelaburga, do you worship Hanuman or sing Tipu's bhajans? Will you chase away people who sing Tipu's bhajans?: Karnataka BJP president Nalinkumar Kateel(14.02) pic.twitter.com/6vgUhWmC4Z
— ANI (@ANI) February 15, 2023
उन्होंने आगे कहा था कि सोचिए इस राज्य को टीपू के वंशज की जरूरत है या भगवान राम और हनुमान के भक्तों की आवश्यकता है। मैं हनुमान की भूमि पर चुनौती देता हूं, टीपू से प्यार करने वालों को यहां नहीं रहना चाहिए, जो लोग भगवान राम के भजन गाते हैं और भगवान हनुमान को मानते हैं, केवल उन्हें ही यहां पर रहना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS