Air India की Flight में लगे झटके, 7 यात्री घायल, जानें क्यों होता है ऐसा

Air India Flight: एयर इंडिया (Air India) के विमान (Flight) में कई झटके (Turbulence) लगे हैं। इसके चलते फ्लाइट में सवार सात यात्री घायल हो गए हैं। इसके बाद क्रू ने फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक डॉक्टर और नर्स की मदद से फर्स्ट एड उपलब्ध कराया। दरअसल, एयर इंडिया का विमान बुधवार को दिल्ली से सिडनी जा रहा था। इस दौरान हवा में फ्लाइट में झटके लगे। इस बात की जानकारी खुद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने दी है। बता दें कि एयर इंडिया B787-800 विमान VT-ANY ऑपरेटिंग फ्लाइट AI-302 को आज बुधवार को गंभीर झटकों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें:- Indigo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, जानिए ये रही मुख्य वजह
वहीं, घायलों को सिडनी एयरपोर्ट (Sydney Airport) पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस संबंध में डीजीसीए के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से सिडनी जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में झटके लगने से सात यात्री घायल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्रू मेंबर ने स्थिति पर काबू पाते हुए घायल यात्रियों का फ्लाइट में मौजूद डॉक्टर और नर्स की मदद से इलाज किया। डीसीजीए अधिकारियों ने आगे कहा कि किसी भी यात्री को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
टर्बुलेंस क्या होता है (What is Turbulence)
जानकारी के लिए बता दें कि फ्लाइट के उड़ते समय उसके पंखों से हवा अनियंत्रित होकर टकराती है, तो ऐसे में फ्लाइट में एयर टर्बुलेंस होता है। जिसके चलते फ्लाइट में मौजूद यात्रियों को झटके लगते हैं। इस परिस्थिति में फ्लाइट ऊपर-नीचे होने लगती है। इसके अलावा भी फ्लाइट में कई तरह के झटकों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे- आसमान में बिजली कड़कने के समय भी फ्लाइट में टर्बुलेंस पैदा होता है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को तुरंत अपनी सीट बांध लेनी चाहिए।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS