Air Pollution: नासा का दावा, पराली खराब कर रही दिल्ली की हवा, शेयर की ये तस्वीरें

Air Pollution: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में लगातार हवा की गुणवत्ता (Air Quality) खराब हो रही है। दिल्ली सरकार ने अमेरिकी एजेंसी नासा (NASA) द्वारा ली गई कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे पता चलता है कि दिल्ली अब कैसी दिख रही है।
Air Pollution: दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण की गुवत्ता को लेकर नासा की FIRMS द्वारा खिंची गई तस्वीरों को शेयर किया है। दिल्ली उसके आस-पास के इलाकों गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में चारों तरफ स्मॉग छाई हुई है। जो इन तस्वीरें में नजर आ रही है।
नासा ने अभी हाल ही में दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों की जलती हुई पराली की तस्वीरें खिंची थी। तस्वीरें सामने आने के बाद दिल्ली सरकार द्वारा साझा किया गया। जिसके मुताबिक, एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है।
हरियाणा पंजाब के खेतों में लगातार पराली चलाई जा रही है। जिसकी वजह से आसमान चमकीला हो गया है। पंजाब और हरियाणा पराली से हवा को प्रदूषित किया जा रहा है। बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे तक एआईक्यू 309 पर पहुंच गया था।
तस्वीरों को शेयर करते हुए केजरीवाल सरकार ने कहा कि नासा की ताजा तस्वीरों में दिल्ली और आसपास के राज्यों में बड़े पैमाने पर पराली जलाई जा रही है। हवा खराब होने के चलते अधिकारियों ने आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर दिल्ली में प्रदूषण फैसलानी वाली चीजों पर बैन लगा दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS